ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
देश

सीमा पर तनाव के बीच आज आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग आमने-सामने होंगे। दोनों नेता मंगलवार को ब्रिक्स देशों की बैठक में शामिल होंगे। भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी मसला बेनतीजा है। सीमा से सैनिकों की वापसी को लेकर भारत और चीन के बीच बातचीत की रफ्तार ढीली पड़ गई है।

आज ब्रिक्स देशों का वर्चुअल शिखर सम्मेलन है। इस बैठक में रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग शी शामिल होंगे। इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पीएम मोदी, इसके पहले 10 नवंबर को शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) की वर्चुअल बैठक में भी शामिल हुए थे। पीएम मोदी और शी चिनफिंग आने वाले समय में 21 और 22 नवंबर को समूह-20(जी 20) की वर्चुअल बैठक में भी आमने-सामने होंगे।

क्या हो सकती है तनाव पर चर्चा ?

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति आज ब्रिक्स देशों की बैठक में आमने-सामने होंगे। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच पूर्वी लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर जारी सैन्य तनाव को लेकर किसी भी चर्चा और विमर्श की संभावना नहीं है।

ब्रिक्स की बैठक में क्या होगा मुद्दा ?

मंगलवार को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद, व्यापार, स्वास्थ्य, ऊर्जा के साथ ही कोरोना महामारी के चलते हुए नुकसान की भरपाई के उपायों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। चीनी राष्ट्रपति, पीएम मोदी के अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बैठक में शामिल होंगे।

ब्रिक्स देशों का यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब इसके दो प्रमुख सदस्य देशों भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा पर बीते 6 महीने से हिंसक झड़प के बाद तनाव और गतिरोध जारी है। दोनों देश ऊंचाई वाले इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button