ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...
देश

लगातार 11वें दिन 50 हजार से कम केस सामने आए, कुल मामले 89 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार (18/नवंबर/2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 38 हजार 617 मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के कारण 474 लोगों की मौत हो गई और 44 हजार 739 मरीज ठीक हुए। इस दौरान देशभर में नौ लाख 37 हजार 279 सैंपल टेस्ट हुए। बता दें कि सोमवार को 30 हजार से कम मामले सामने आए थे। लगातार ग्यारहवें दिन 50 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं।सात नवंबर को 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 89 लाख 12 हजार 908 मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 30 हजार 993 लोगों की मौत हो गई है। कुल 83 लाख 35 हजार 110 मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस की संख्या चार लाख 46 हजार 805 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 6596 मामलों की गिरावट आई है। कुल अब तक 12 करोड़ 74 लाख 80 हजार 186 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। पिछले आठ दिनों से एक्टिव केस की संख्या पांच लाख से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.52 फीसद हो गया है। डेथ रेट गिरकर 1.47 फीसद हो गया है।

भारत में 7 अगस्त को कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 20-लाख के पार हो गया था। 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के आकड़े को पार कर गया। 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख के आंकड़े को पार कर गया। वहीं 29 अक्टूबर को 80 लाख का आंकड़ा पार हुआ। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 82 हजार 904 एक्टिव केस हैं। केरल में 70 हजार 191 और दिल्ली में 42 हजार 004 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में देश के कुल 76.7 फीसद एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Back to top button