ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

अजय लल्लू की मांग- सरकार धान समेत तिलहनी फसलों की बर्बादी पर किसानों को दे मुआवजा

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बेमौसम बरसात से हुई फसलों की बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों की धान सहित तिलहनी फसलों का समुचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से भीगा हुआ धान खरीदने के लिए भी सरकार निर्देश जारी करे। मंगलवार को पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति कतई संवेदनशील नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि यदि सरकार ने समय से सरकारी क्रय केन्द्र खोले होते तो आज किसानों को यह दिन न देखना पड़ता। एक ओर बारिश के कारण खेतों में धान बर्बाद हो रहा है वहीं सरकारी क्रय केंद्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार और क्रय केंद्रों की बदहाली के चलते किसानों का धान बेमौसम वर्षा की भेंट चढ़ गया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के रायबरेली, अमेठी व सुल्तानपुर आदि जिलों में अभी भी धान की खेतों में कटाई चल रही है। धान की मड़ाई न हो पाने से धान भीगकर खराब हो रहा है वहीं अगेती फसल मटर और सरसों की बुआई की गई। फसल वर्षा के कारण बर्बाद हो गई है। लल्‍लू ने कहा कि पराली को लेकर भी प्रदेश सरकार किसानों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है।

Related Articles

Back to top button