देश
69000 शिक्षक भर्ती: UP सरकार को SC से बड़ी राहत, HC के फैसले को ठहराया सही

लखनऊः उत्तर प्रदेश के प्रथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने यूपी सरकार को राहत देते हुए हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। कोर्ट का कहना है कि 60/65 कट ऑफ पर जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर सरकार भर्ती करे। सभी शिक्षा मित्रों को एक और मौका मिलेगा।






