ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...
देश

अधीर रंजन चौधरी का सिब्बल पर निशाना- कांग्रेस पसंद नहीं तो दूसरी पार्टी में जाओ या नई बना लो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बयान के बाद पार्टी की अंदरूनी जंग खुकर सामने आ गई है। लोकसभा में विपक्ष नेता अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनको कांग्रेस से इतनी ही समस्या है तो वे कोई दूसरी पार्टी ज्वाइन कर लें या फिर नई पार्टी बना लें। रंजन ने सिब्बल का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस की उपेक्षा कर रहे हैं और शर्मनाक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं वे पार्टी छोड़ सकते हैं। रंजन चौधरी ने कहा कि जनको लगता है कि कांग्रेस सही पार्टी नहीं है वो अपनी अलग पार्टी बना लें या फिर किसी अन्य पार्टी में चले जाएं। अधीर रंजन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस में ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए और न ही ऐसे मुद्दे उठाने चाहिएं।

रंजन चौधरीने कहा कि ऐसे नेताओं को जिनको बिहार चुनाव की चिंता थी उन्होंने क्यों नहीं जमीनी स्तर पर काम किया। उनको भी बिहार चुनाव में हिस्सा बनना चाहिए था। अधीर रंजन के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद समेत पार्टी के कई नेताओं ने सिब्बल के बयान की आलोचना की है। बघेल ने कहा कि पार्टी के अंदरूनी मामले ऐसे सार्वजनिक नहीं बोलने चाहिए, यह पार्टी के हित में  नहीं हैं। बता दें कि बीते अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कपिल सिब्बल ने कहा था कि जनता कांग्रेस को मजबूत विकल्प के तौर पर नहीं देख रही है।

सिब्बल ने कहा था कि कांग्रेस ने न सिर्फ बिहार चुनाव बल्कि देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव को भी पार्टी ने गंभीरता से नहीं लिया। यह पहला मौका नहीं जब सिब्बल ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी सिब्बल, गुलाम नबी आजाद समेत 22 बड़े नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें कांग्रेस में आत्ममंथन और बदलाव की बात कही गई थी। इस चिट्ठी को लेकर काफी बवाल हुआ था, तब राहुल गांधी ने इन नेताओं को फटकार लगाते हुए चिट्ठी की टाइमिंग पर सवाल उठाए थे। दरअसल उन दिनों सोनिया गांधी की तबीयत खराब चल रही थी।

Related Articles

Back to top button