ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

राशिद खान समेत अफगानी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे BBL के ज्यादातर मैच, ये है कारण

नई दिल्ली। राशिद खान और अफगानिस्तान के अन्य क्रिकेटर स्टार मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान को 2020 बिग बैश लीग के एक बड़े हिस्से को मिस करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इसके पीछे का कारण ये है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड सीरीज ऑस्ट्रेलिया के इस टी20 टूर्नामेंट के बीच में होनी वाली है।

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड सीरीज 18 जनवरी को शुरू होने जा रही है। इस सीराज का दूसरा और तीसरा वनडे मैच क्रमशः 21 और 23 जनवरी को खेला जाएगा। ये सीरीज आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा है। वहीं, इस सीरीज का टकराव बीबीएल के साथ होगा। 10 दिसंबर से बिग बैश लीग की शुरुआत हो रही है, जबकि फाइनल मैच बीबीएल 2020-21 का 6 फरवरी को खेला जाएगा।

राशिद खान, जिन्होंने पिछले तीन सत्रों में से एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में एक बार फिर से वे एडिलेड की टीम के लिए खेलना चाहते हैं। मोहम्मद नबी ने मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जबकि मुजीब उर रहमान ने ब्रिस्बेन हीट के साथ करार किया है। अफगानिस्तान के 15 वर्षीय स्पिनर नूर अहमद भी मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए प्रतियोगिता में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि जहीर खान के मेलबर्न स्टार्स के लिए साइन करने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया में आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलिया के अनिवार्य 14-दिवसीय क्वारंटाइन नियमों के साथ, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को अपने देश के लिए खेलने और टूर्नामेंट के व्यवसाय के अंत में लौटने के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ करीब तीन सप्ताह तक बिग बैश लीग से दूर रहेंगे। वहीं, राशिद खान को संभवतः अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से श्रृंखला को छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का आयोजन अबू धाबी में होगा। 2020 बीबीएल के एक बड़े हिस्से के लिए राशिद खान के रूप में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ न होना, टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा, क्योंकि वह उनके मुख्य गेम चेंजर में से एक हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीबीएल फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और अफगानिस्तान बोर्ड एक समझौता कर सकते हैं, जो खिलाड़ियों को दोनों टूर्नामेंटों को मिस करने से रोक देगा।

Related Articles

Back to top button