ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

बेंगलुरु टेक समिट 2020 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के प्रमुख वार्षिक प्रौद्योगिकी सम्मेलन- बेंगलुरु प्रौद्योगिकी शिखर बैठक-2020 (Bengaluru Technology Summit) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 19 से 21 तक आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार द्वारा कर्नाटक नवोन्मेषण एवं प्रौद्योगिकी सोसायटी तथा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (Software Technology Parks of India) के सहयोग से किया जा रहा है। कर्नाटक नवोन्मेषण एवं प्रौद्योगिकी सोसायटी राज्य सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी, जैवप्रौद्योगिकी और स्टार्टअप पर विचार समूह है।

बीटीएस 2020 (BTS) के केंद्र का दौरा करने के बाद उपमुख्यमंत्री तथा आईटी, बीटी और एसएंडटी मंत्री सी एन अश्वत नारायण ने कहा कि हमने बीटीएस को सफल बनाने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं। यह आयोजन पूरी तरह वर्चुअल होगा। इस वर्चुअल आयोजन को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन तथा स्विट्जरलैंड के उपराष्ट्रपति भी संबोधित करेंगे।

इस आयोजन के 23वें संस्करण में करीब 25 देश भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा भारतीय कंपनियां भाग ले रही हैं, जिन्होंने अपनी वर्चुअल प्रदर्शनी लगाई है। सम्मेलन में 4,000 से अधिक प्रतिनिधि, 270 वक्ता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान 75 परिचर्चा सत्रों का आयोजन होगा। प्रतिदिन इसमें 50,000 से अधिक भागीदार भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button