ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

ड्राइवर और स्टाफ के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद सलमान ख़ान हुए आइसोलेट

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कोरोना वायरस पैनडेमिक का असर कम होता नहीं दिख रहा। तमाम एहतियात और सतर्कता के बावजूद कोविड-19 वायरस सेलेब्रिटीज़ के दरवाजों तक पहुंच ही जाता है। अब सलमान ख़ान के ड्राइवर और दो स्टाफ मेंबरों को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सलमान ने अपने परिवार के साथ ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है। संक्रमित स्टाफ सदस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान को जैसे ही स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने का पता चला, उन्होंने सबसे पहले उनके इलाज की व्यवस्था की। मार्च में कोरोना वायरस पैनडेमिक की शुरुआत के साथ ही सलमान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में क्वारंटाइन में चले गये थे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शूटिंग की इजाज़त मिलने के बाद सलमान ने राधे की शूटिंग शुरू की थी।

मनोरंजन इंडस्ट्री पर कोविड-19 का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारे वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जुलाई में उस वक़्त हड़कम्प मच गया था अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को कोविड-19 संक्रमित होने की ख़बर आयी थी। अमिताभ ने ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। सभी लोगों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आमिर ख़ान के स्टाफ के सदस्यों को भी कोरोना संक्रमण हो चुका है। हालांकि, उनका पूरा परिवार नेगेटिव आया था।

कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा कोविड-19 पॉज़िटिव पाये गये थे। दोनों अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इससे पहले मानव कौल और आनंद तिवारी ज़ी5 की सीरीज़ नेल पॉलिश की शूटिंग के दौरान सेट पर कोरोना संक्रमित पाये गये, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गयी थी और लीड एक्टर अर्जुन रामपाल ने कोरोना वायरस की जांच करवायी, जो नेगेटिव निकला।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ में कोविड-19 का पहला केस सिंगर कनिका कपूर का था। देश में जब कोरोना वायरस पैनडेमिक शुरुआती दौर में था, तभी कनिका लंदन से भारत आयी थीं और अपने गृहनगर लखनऊ गयी थीं, जहां वो कोविड-19 पॉज़िटिव निकलीं। कनिका के संक्रमित होने की ख़बर देशभर में सुर्खियां बनीं। उनके ख़िलाफ़ लापरवाही के लिए पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज़ करवायी गयी थीं। कनिका लगभग 15 दिन लखनई के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रही थीं।

Related Articles

Back to top button