ब्रेकिंग
Deoghar Murder Case: देवघर में महिला चाय दुकानदार की हत्या की गुत्थी सुलझी; शक में पति ही निकला काति... Jharkhand Voter List: झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण; सर्वदलीय बैठक में आयोग को... Dhanbad Sumit Murder Case: धनबाद के चर्चित सुमित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; दो दोषियों को उम... Jamshedpur National Conference: जमशेदपुर में पर्वतों और नदियों के संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन; सरयू... Pakur Court Inspection: पाकुड़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद; व्यवहार न्यायालय और मंडल कारा ... Punjab Police Action: नूरमहल थाने के वायरलेस ऑपरेटर पर एक्सीडेंट की FIR दर्ज; एक्सीडेंट के बाद से ड्... Punjab Politics: 'केजरीवाल सामने आएं और जवाब दें'—हरभजन सिंह के आरोपों पर सुखपाल खैहरा का बड़ा हमला Faridkot Politics: अकाली नेता बंटी रोमाणा पर FIR दर्ज; चुनाव नामांकन जांच के दौरान एसडीएम से बहस के ... Ludhiana Crime: लुधियाना में कांग्रेस नेता मनवीर धालीवाल से 11 लाख की ठगी; टेंडर दिलाने के नाम पर मो... Delhi News: दिल्ली में बकरीद पर गाय, बछड़े और ऊंट की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध; मंत्री कपिल मिश्रा ...
देश

गुरमीत राम रहीम के पैराेल मामले में हरियाणा के ज‍ेल मंत्री ने कहा-जेल अधीक्षक का था निर्णय

चंडीगढ़। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने डेरा सच्‍चा सौदा गुरमीत राम रहीम को  पिछले दिनों एक दिन की पैरोल दिए जाने के मामले में बड़ी बात कही है। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जेल अधीक्षक ने खुद के स्‍तर पर गुरमीत राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी। जेल अधीक्षक को इसका अधिकार है।

कहा- जेल अधीक्षक को सूर्योदय से सूर्यास्‍त के बीच कैदी को पैरोल देने का अधिकार

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जेल में सजायाफ्ता किसी भी कैदी को सूरज निकलने से लेकर सूरज के छिपने तक जेल अधीक्षक अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पैरोल दे सकता है।  डेरा मुखी राम रहीम की मां बीमार थी जिसके चलते उसे पैरोल दी गई थी।  रणजीत सिंह ने कहा फिलहाल भविष्य में राम रहीम ने और पैरोल की अपील नहीं की है।

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा करोना को देखते हुए हरियाणा में करीब 6 हजार कैदियों की पैरोल 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। करीब 46 हजार कैदी हरियाणा की जेलों में बंद थे, जिन्हें पैरोल दी गई थी। इसके अलावा करीब 1400 कैदियों ने अदालत से पैरोल ली है

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि करोना को देखते हुए जेल प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। पुराने और जेल में आने वाले नए कैदियों की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जेलों को आधुनिक बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं हमने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की जेलों का निरीक्षण किया है। इन जेलों की तर्ज पर हरियाणा के जेलों को आधुनिक बनाया जाएगा। हरियाणा की जेलों में गोशालाएं खोलने पर विचार किया जा रहा है

बिजली मंत्री के तौर पर रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कृषि क्षेत्र के लिए दो घंटे अतिरिक्त बिजली दी जा रही है। फिलहाल करीब 8 जिलों में आठ के बजाय 10 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन जहां जहां से भी किसानों की अतिरिक्त बिजली की मांग आ रही है उसकी पूर्ति करवाई जा रही है।  हरियाणा के पास बिजली की कोई कमी नहीं है और हमारे पास सरप्लस बिजली है।

Related Articles

Back to top button