ब्रेकिंग
कोलकाता के रेड रोड पर पहली बार ईद पर नहीं होगी नमाज, सेना ने नहीं दी परमिशन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी... बिहार में बढ़ते अपराध पर NDA में ही सवाल, क्या बोल गए चिराग पासवान? विधानसभा चुनाव लड़ने का दिया संक... राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते… बृज भूषण शरण सिंह ने बताई वजह, PoK पर कांग्रेस को घेरा मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म, भारी पड़ी अधिकारियों के खिलाफ दी गई हेट स्पीच क्या शेख हसीना को मिलेगी मौत की सजा? बांग्लादेश में ऐसे कसा जा रहा और शिकंजा माता-पिता के बाद भाई के लिए बरसा तेज प्रताप यादव का प्यार, तेजस्वी से कहा- हर साजिश करूंगा बेनकाब, फ... हरियाणा के Doctors का बर्ताव ठीक नहीं, 3 महीने में हेल्पलाइन नंबर 57 डॉक्टरों के खिलाफ मिली शिकायतें विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पति-पत्नी सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज Punjab में तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस ने ट्रक किया जब्त महानगर में आज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद
देश

दिल्ली में कोरोना संकट पर सर्वदलीय बैठक, बाजार बंद करने के विरोध में कांग्रेस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस पर बिगड़ती स्थिति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में कांग्रेस ने बाजारों को बंद करने का विरोध किया है। कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से छठ पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए दिल्ली सरकार को एक चिट्ठी भी दी है। वहीं भाजपा ने कुप्रबंधन और बेड की संख्या में वृद्धि का मामला उठाया। बता दें कि दिल्ली में 28 अक्तूबर के बाद से covid-19 के नए मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। 28 अक्तूबर को रोज सामने आने वाले मामलों का आंकड़ा पहली बार 5,000 के पार कर गया था।

11 नवंबर को यह संख्या 8,000 का आंकड़ा पार कर गई थी। जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में कल सबसे ज्यादा 131 लोगों ने जान गंवाई। वहीं 24 घंटे में 7486 नए मामले दर्ज किए गए। देश में कोरोना का आंकड़ा 89 लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे में करीब 45 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि इतने ही समय में करीब 49 हजार लोग रिकवर हुए हैं। बैठक के लिए आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button