ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

लंका प्रीमियर लीग के आयोजकों को झटका, क्रिस गेल से बाद एक और बड़े खिलाड़ी ने नाम लिया वापस

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी टीम भले ही टूर्नामेंट के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन बल्लेबाजी से उन्होंने सबका दिल जीता। गेल के इस साल होने वाले लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खेलने कि उम्मीद की जा रही थी लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। गेल के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने भी भी टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया।

विश्व क्रिकेट के विस्फोटक ओपनर गेल ने श्रीलंका में शुरू हो रही टी20 लीग से नाम वापस ले लिया है। नीति कारणों की वजह से उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान और मुनफ पटेल के साथ गेल के कैंडी तस्कर्स के साथ जुड़ने की उम्मीद की जा रही थी। इस टीम में श्रीलंका के कुसल परेरा आईकॉन प्लेयर के तौर पर हों

बुधवार को तस्कर्स की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि वह इस साल शुरू हो रहे श्रीलंका के टी20 लीग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के पीछे निजी कारण बताया गया है। बयान में कहा गया, क्रिस ने निजी कारणों से फ्रेंचाइजी टीम से नाम वापस ले लिया है वह अब टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। यूनिवर्स बॉस की जगह किस खिलाड़ी को लिया जाएगा इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

गेल ने आइपीएल के 13वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी। यूएई में खेले गए इस सीजन में उन्होंने कुल 288 रन बनाए थे जिसमें 99 रन उनका सर्वाधिक स्कोर कहा था। तस्कर्स की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला कोलंबो किंग्स के खिलाफ खेलेगी। 26 नवंबर टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है।

कोलंबो किंग्स, कैंडी टस्कर्स, जाफना स्टेलियंस और गाले ग्लेडिएटर्स की टीमें खेलेंगी। पहले सीजन में चार टीमों के बीच कुल 23 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। 13 और 14 दिसंबर को सेमीफाइनल जबकि 16 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button