ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
टेक्नोलॉजी

Redmi Note 9 5G सीरीज की 26 नवंबर को होगी लॉन्चिंग, कंपनी ने किया कंफर्म

नई दिल्ली. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi की तरफ से अपकमिंग Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन चीन में 26 नवंबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने Weibo अकाउंट से फोन लॉन्चिंग का ऐलान किया है। Redmi Note 9 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। यह तीन स्मार्टफोन Redmi Note 9 5G, Redmi Note 9 Pro 5G और 4G ओनली Redmi Note 9 हैं। Redmi Note 9 Pro 5G को दो कलर ऑप्शन पर्पल और एक्वा में पेश किया जा सकता है।

कीमत 

Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन के रियर में सर्कुलर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ एक LED प्लैश लाइट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड वेरिएंट Redmi Note 9 5G CNY 1,000 (करीब 11,300 रुपये) में आएगा, जबकि Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन CNY 1,500 (करीब 17,000 रुपये) में आएगा।

Redmi Note 9 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन के M2007J22C मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है, जो 6.53 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले में आएगा। फोन में MediaTek Dimensity 800U SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी लेंस 48MP का होगा। साथ ही 8MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Redmi Note 9 5G समार्टफोन का डायमेंशन 161.96×77.25×9.20mm होगा और वजन 200 ग्राम होगा। फोन में पावरबैकअप के लिए 6,000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है, जिसे 22.5W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।

Redmi Note 9 Pro 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन को M2007J17C मॉडल नंबर है। फोन में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस का सपोर्ट मिलेगा। फोन Qualcomm Snapdragon 750G SoC सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन 4,820mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा, जिसे 33W रैपिड चार्जिंग के मदद से चार्ज किया जा सकेगा। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Redmi Note 9 सीरीज का 4G वेरिएंट octa-core Qualcomm Snapdragon 662 processor सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button