ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
मनोरंजन

Netflix पूरे वीकेंड के लिए भारत में हुआ फ्री, कंपनी ने किया ऐलान, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली. भारत में मुफ्त Netflix की शुरुआत हो गई है। इसे StreamFest ऑफर के तहत पेश किया गया है। Netflix के फ्री वीकेंड की शुरुआत 4 दिसंबर की रात 12.01 बजे से हो रही है, जो 6 दिसंबर रात 11.59 बजे तक जारी रहेगा।

Netflix 48 घंटों के लिए रहेगा मुफ्त 

दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix ने 48 घंटों के लिए फ्री स्ट्रीमिंग सर्विस का ऐलान किया है। ऐसे में Netflix यूजर मुफ्त में मूवी और शोज देख पाएंगे। इस दौरान यूजर स्टैंडर्ड डेफिनिशन स्ट्रीमिंग (SD) में वीडियो देख पाएंगे। Netflix के बेसिक प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये है। इसके अतिरिक्त लिमिटेड नंबर में यूजर फ्री Netflix देख पाएंगे। Netflix के फ्री वीकेंड का ऐलान अक्टूबर में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Greg Peter ने किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यूजर को मुफ्त Netflix देखने के लिए पेमेंट कार्ड नही अटैच करना होगा।

नही देनें होंगे अतिरिक्त पैसे 

Netflix के इस स्ट्रीम फेस्ट के दौरान भारत में कोई भी Netflix के प्रीमियम कंटेंट देख सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे। हालांकि इसके लिए यूजर को अपनी ईमेल आईडी या नंबर के जरिए साइन इन-साइन अप करना होगा।

कैसे देखें फ्री Netflix 

  • सबसे पहले Netflix.com/StreamFest पर विजिट करना होगा।
  • इसे एंड्राइड ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अगर साइन इन या पहले से अकाउंट नहीं है तो साइन-अप करना होगा।
  • मुफ्त Netflix देखने के लिए Netflix.com/StreamFest पर जा कर रिमाइंडर सेट किया जा सकता है।
  • मुफ्त Netflix को स्मार्टफ़ोन, टीवी, आईओएस डिवाइस, गेमिंग कंसोल हर जगह देख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button