ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

गिरफ्तार होने के बाद वायरल हुआ भारती सिंह का 2015 का ये ट्वीट, जानें- क्यों?

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किया है। दरअसल, पहले एनसीबी ने शनिवार सुबह भारती और हर्ष के घर पर रेड मारी थी और उसके बाद एनसीबी की ओर से कपल को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया। समन जारी होने के बाद कपल पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद शनिवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि एनसीबी को रेड में भारती सिंह के घर से कुछ गांजा बरामद हुआ है। भारती सिंह के गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है और इसी बीच कॉमेडियन का साल 2015 में किया गया एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर करीब 5 साल बाद ये ट्वीट क्यों वायरल हो रहा है। दरअसल, इस ट्वीट में उन्होंने ड्रग्स से दूर रहने की बात कही थी और ड्रग्स को लेकर लोगों को जागरुक किया था।

अब ड्रग्स मामले में ही गिरफ्तार होने के बाद लोग उनका मजाक बना रहे हैं और कह रहे हैं कि कुछ साल पहले भारती ट्विटर पर ज्ञान देती रहती थीं। साथ ही यूजर्स ने कई तरह के ट्वीट कर उनकी आलोचना भी की है। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है और इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह ट्वीट भारती ने 9 जुलाई 2015 को किया था। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि किया जाना बाकी है।

इस ट्वीट में लिखा हुआ है, ‘कृपया ड्रग्स लेना बंद करें, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।’ बता दें कि करीब साढ़े छह घंटे चली उनके फ्लैट की तलाशी में एनसीबी को ड्रग्स बरामद हुआ था। घर पर पूछताछ के दौरान भारती और हर्ष एनसीबी के कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, तो उन्हें एनसीबी के बेलार्ड एस्टेट स्थित कार्यालय में ले जाकर उनसे पूछताछ की। वहां चली करीब साढ़े चार घंटे पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button