ब्रेकिंग
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न...
देश

धुंध ने रोकी दिल्ली की रफ्तार, जहरीली हवा से लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

देश की राष्ट्रीय राजधानी में आए दिन हालात बिगड़ रहे हैं। जहां एक और धुंध ने दिल्ली की रफ्तार रोक दी है तो वहीं दूसरी तरफ जहरीली हवाओं के चलते लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा रहा है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी ‘‘अत्यंत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई और धीमी हवाओं के कारण अगले दो दिनों में इसके और खराब होने की आशंका है।

राजधानी में विजिबिलिटी हुई कम 
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 402 (‘गंभीर’ ) श्रेणी पर, आर के पुरम में 366 (‘बहुत खराब’) श्रेणी पर, जहांगीरपुरी में 418 (‘गंभीर’) श्रेणी पर, पटपड़गंज में 400 ( ‘बहुत खराब’ ) श्रेणी पर है। सुबह की सैर पर निकले लोगों का ​कहना है कि सुबह के समय आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होती है। विज़िबिलिटी कम होने से गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है।

सर्द हवाओं के चलते लुढ़का तापमान
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने का सबसे कम तापमान था। नवम्बर में अब तक का सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान 28 नवम्बर, 1938 को दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हालांकि आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button