ब्रेकिंग
Narnaul News: बदमाशों के हौसले बुलंद, जमीन विवाद में घर पर बरसाईं गोलियां; दहशत में पूरा इलाका लोक भवन उद्यान 2 से 8 फरवरी तक आम जनता के लिए खुला; नए फूल और अनोखी फसलें होंगी मुख्य आकर्षण रांची SSP का बड़ा एक्शन: जुआ और ब्राउन शुगर के धंधेबाजों को संरक्षण देने वाले 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड Ranchi News: खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भयानक आग, धू-धू कर जलीं 6 बसें; अग्निशमन विभाग ने पाया काबू नक्सली कॉरिडोर में सुरक्षा का कड़ा घेरा; मंडल डैम इलाके में फोर्स तैनात, झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर... बजट 2026 पर डॉ. इरफान अंसारी का विवादित बयान: "यह बजट जनता के लिए राहत नहीं, हार्ट अटैक के समान है केंद्रीय बजट 2026-27: अर्जुन मुंडा और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एक सुर में बताया ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग और व्... Jharkhand News: "पहले झारखंडी, फिर बाहरी"; गिरिडीह में कोलियरी रोजगार को लेकर मंत्री सुदिव्य का बड़ा... Ranji Trophy 2026: झारखंड ने ओडिशा को चटाई धूल, शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री Deoghar Police Crime Plan: देवघर में अपराध मुक्त माहौल के लिए पुलिस की खास रणनीति, जानें क्या है नया...
देश

फतवे के बाद अब नुसरत जहां के सिंदूर पर इस शाही इमाम ने जताया ऐतराज, कहा वैध नहीं ये शादी

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है।  फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने रविवार को कहा कि टीएमसी सांसद नुसरत जहान की जैन व्यापारी के साथ शादी इस्लाम के अनुसार मान्य नहीं है। जहां के खिलाफ फतवा जारी होने के बाद  मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने यह बयान दिया है। दरअसल जहां संसद में सिंदूर लगाकर पहुंची थी। मीडिया से बातचीत करते हुए इमाम ने कहा कि मुझे नहीं पता कि फतवे में क्या उल्लेख किया गया है, लेकिन इस्लाम ‘सिंदूर’ की अनुमति नहीं देता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह इस्लाम की संस्कृति नहीं है, यह शादी नहीं बल्कि दिखावे का रिश्ते लग रहा है। मुसलमान और जैन दोनों इसे विवाह नहीं मानेंगे। अब वह ना तो मुस्लमान है और ना ही जैन। उसने एक बड़ा अपराध किया है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को टीएमसी सांसद नूसरत जहां का सिंदूर और चुड़ियां पहनना विवाद का विषय बन गया। इमाम ने आगे कहा कि एक मुस्लिम बस एक मुस्लिम से ही शादी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला की नूसरत एक अभिनेत्री है और सिनेमा में लोग धार्मिकप्रथाओं की परवाह नहीं करते हैं। वह बस वहीं करते है जो उनका मन करता है।

हालांकि, भाजपा नेता शाज़िया इल्मी अभिनेत्री से राजनेता बनी जहां के समर्थन में सामने आईं। उन्होंने कहा कि हर महिला को कैसे भी कपड़े पहनने और किसी भी धर्म की परवाह किए बिना अपनी पसंद के अनुष्ठान का पालन करने का अधिकार है। चाहे नुसरत जहां सिंदूर लगाना चाहें या नहीं यह उनकी मर्जी है।  साध्वी प्राची ने भी  बयान के लिए मौलवी पर निशाना साधा।  साध्वी प्राची ने कहा कि नूसरत हमारे समुदाय में आई क्योंकि उनका भविष्य हमारे धर्म में सुरक्षित है। वह समझती है कि हिंदू धर्म महिलाओं का सम्मान करता है।

 गौरतलब है कि जहां अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सिंदूर लगाकर पहुंची थी। जहां ने इस दौरान सफेद और गुलाबी रंग की साड़ी भी पहनी हुई थी। साथ ही हाथों में मेहंदी और चूड़ियां भी पहनी हुई थी। इस दौरान टीएमसी सांसद ने स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छुए और उनका आशीर्वाद मांगा। दरअसल, नह शपथ नहीं ले पाई थी क्योंकि 17 से 18 जून वह तुर्की में अपनी शादी समारोह में व्यस्थ थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button