ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
खेल

स्टीव स्मिथ के खिलाफ गेंदबाजी के लिए सचिन तेंदुलकर ने दी भारतीय गेंदबाजों को अहम सलाह

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अनऑर्थोडॉक्स टेक्निक से बल्लेबाजी करने वाले स्मिथ के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की अपनी लाइन थोड़ी वाइडर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को ‘फिफ्थ स्टंप’ टारगेट करना होगा। गौरतलब है कि 2018-19 में जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम आई थी, तो दाएं हाथ का यह बल्लेबाज बॉल टेम्परिंग बैन के कारण नहीं खेला था। ऐसे में वह अगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। टीम के खिलाफ उन्होंने 6 शतक जड़े हैं।

तेंदुलकर ने समाचार एजेंसी पीटीआइ से इंटरव्यू में कहा कि स्मिथ की टेक्निक काफी अनऑर्थोडॉक्स  है। आमतौर पर हम गेंदबाजों को टेस्ट मैचों में चौथे स्टंप (ऑफ स्टंप से बाहर) पर गेंदबाजी करने को कहते हैं, लेकिन स्मिथ चहलकदमी करके ऑफ स्टंप पर आ जाते हैं। ऐसे में चौथे स्टंप पर गेंदबाजी करने का मतलब है कि आप उन्हें ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में गेंदबाज को चौथे और पांचवें स्टंप को निशाना बनाना होगा, ताकि गेंद उनके बल्ले का किनारा ले सके।

तेंदुलकर ने आगे कहा, स्मिथ पहले ही कह चुके हैं कि वह शॉर्ट पिच गेंद के लिए तैयार हैं। शायद वह सोच रहे हैं कि गेंदबाज उनके खिलाफ अक्रामक रुख अपनाना चाहेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की जरूरत है। उन्हें बैकफुट पर रखिए और गलती का फायदा लिजिए।

जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव की मौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है, लेकिन तेदुंलकर कहना है कि टीम में एक एक रक्षात्मक गेंदबाज की भी काफी जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि भारत के पास अब तक सबसे बेहतरीन और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। आपको टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने होंगे, लेकिन ये 20 विकेट काफी रन लुटाकर नहीं आने चाहिए। अक्रामक गेंदबाजों के साथ-साथ एक गेंदबाज ऐसा भी होना चाहिए जो लगातार मेडन ओवर करता रहे और दबाव बनाए रखे।

Related Articles

Back to top button