ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
टेक्नोलॉजी

Google Pay से मुफ्त में नही कर पाएंगे मनी ट्रांसफर, यूजर को देना होगा चार्ज, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली. डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay अगले साल जनवरी से अपनी पीयर-टू-पीयर  पेमेंट सुविधा को बंद करने जा रहा है। इसके बदले कंपनी एक नया इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ेगी, जिसके लिए यूजर को चार्ज देना होगा। हालांकि कितना चार्ज देना होगा। फिलहाल इस बारे में कोई खुलासा नही किया गया है।

यूजर को देना होगा चार्ज 

आपको बता दें कि जब आप अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो पैसों के ट्रांसफर होने में एक से लेकर तीन दिन का वक्त लगता है। वहीं डेबिट कार्ड से तुरंत पेमेंट ट्रांसफर हो जाता है। कंपनी ने सपोर्ट पेज से ऐलान किया है कि जब आप डेबिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर करते हैं, तो 1.5% या 0.31 डॉलर (जो भी अधिक हो) चार्ज  लगता है। ऐसे में Google की तरफ से भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर चार्ज वसूला जा सकता है।

जनवरी 2021 से बंद होगी ये सर्विस 

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वक्त में Google Pay मोबाइल या फिर pay.google.com से मुफ्त में पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा देता है। हालांकि Google की तरफ से नोटिस जारी करके Web ऐप को बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में यूजर साल 2021 की शुरुआत से Pay.google ऐप के जरिए पैसों का ट्रांसफर नही कर पाएंगे। इसके लिए यूजर को Google Pay का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही Google की तरफ से साफ किया गया है कि Google Pay के सपोर्ट पेज को भी अगले साल जनवरी से बंद कर दिया जाएगा।

Google Pay में हो रहे बड़े बदलाव 

Google की तरफ से पिछले हफ्ते कई सारे फीचर को पेश किया गया है। यह सभी फीचर अमेरिकी एंड्राइड और iOS यूजर के लिए रोलआउट किया गया है। साथ ही कंपनी ने Google Pay के Logo में भी बदलाव किया गया है।

Related Articles

Back to top button