ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

किराएदारों से मकान खाली कराने पर उतारू BIG-B, दस्तावेज लेकर पहुंचे कोर्ट

लखनऊ। फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन एक कंजूस बुजुर्ग मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने किराएदारों से मकान खाली कराने पर उतारू है। शनिवार को सिटी स्टेशन के पास स्थित जुबली इंटर कॉलेज में फिल्म की शूटिंग हुई।

बिग बी ने लोकल कलाकारों के साथ कोर्ट जाने का सीन फिल्माया। सुबह से शाम तक कॉलेज के अंदर ही शूटिंग होती रही, जिसमें अमिताभ बच्चन और लोकल कलाकारों के बीच जायदाद के कागजात पर चर्चा से लेकर कोर्ट जाने तक के सीन फिल्माए गए।

शूजीत सरकार निर्देशित फिल्म गुलाबो सिताबो के लिए अमिताभ बच्चन करीब चालीस दिन तक शहर में शूटिंग करेंगे। बहुत जल्द आयुष्मान खुराना भी शूटिंग के लिए शहर आ जाएंगे। शहर की विभिन्न लोकेशन जैसे अमीनाबाद, चौक, सिटी स्टेशन आदि जगह पर भी फिल्म की शूटिंग होगी।

तीन दिन बाद सुरक्षाकर्मियों को मिली राहत

पिछले तीन दिन आउटडोर शूटिंग के बाद फिर से इनडोर शूटिंग से सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को काफी राहत मिली। उधर, जुबली इंटर कॉलेज में बिना आइकार्ड के एंट्री नहीं मिल रही है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से यूनिट के सभी लोगों को आइ कार्ड दिखाकर ही प्रवेश मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button