ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

कांग्रेस में गहराते मतभेद के बीच फरवरी से पहले पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद कम

नई दिल्ली। कांग्रेस में गहराते मतभेद के बीच पार्टी को अगले साल फरवरी से पहले नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद कम ही है। प्रस्तावित संगठनात्मक चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) की सूची को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

अभी दो राज्यों ने एआइसीसी के सदस्यों की सूची ही तैयार नहीं की

मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह पाया गया कि अभी दो राज्यों ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) के सदस्यों की सूची ही तैयार नहीं किया है, जो निर्वाचक मंडल बनाते हैं।

निर्वाचक मंडल द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव किया जाता है

निर्वाचक मंडल द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव किया जाता है। निर्वाचक मंडल की पूरी सूची तैयार होने के बाद चुनाव समिति मंजूरी के लिए उसे कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेजेगी। इसमें कम से कम एक महीने का समय लग जाएगा।

चुनाव समिति पार्टी अध्यक्ष के लिए डिजिटल चुनाव कराने की तैयारी भी कर रही

सूत्रों ने बताया कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में एआइसीसी की बैठक बुलाने की योजना है। चुनाव समिति जरूरत पड़ने पर पार्टी अध्यक्ष के लिए डिजिटल चुनाव कराने की तैयारी भी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि निर्वाचक मंडल 2017 जैसी ही है, जिसने राहुल गांधी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था।

Related Articles

Back to top button