ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

देश में कोरोना से अब तक 86 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक, एक्टिव केस बढ़े

नई दिल्ली। देश में कोरोना की स्थिति फिलहाल बेहतर है। आठ राज्यों को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में हालात सामान्य हैं। बीते एक दिन में देश में कोरोना के 44 हजार से ज्यादा मामले आए हैं जबकि 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 44,376 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 481 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 92 लाख 22 हजार 217 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 86 लाख 42 हजार 771 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामले फिलहाल बढ़ रहे हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केस 4 लाख 44 हजार 746 हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,34,699 हो गया है।

देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़े

देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों में देश में 6079 एक्टिव केस बढ़े हैं। फिलहाल एक्टिव केस की दर 4.82% है। इसके अलावा देश की कोरोना रिकवरी दर भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में 37,816 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। उससे रिकवरी दर 93.72% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.46% है।

इन राज्यों में बढ़े मामले

देश के कई राज्यों में बीते दिनों कोरोना के मामलों में तेजी आई है। इन राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, गुजरात, बंगाल समेत 8 राज्य शामिल हैं। दिल्ली में हर रोज करीब 6 से 7 हजार मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में प्रतिदिन 5 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल, राजस्थान और गुजरात में भी मामलों में उछाल आया है।

देश में अब तक करीब साढ़े 13 करोड़ कोरोना टेस्ट

देश में अब तक करीब साढ़े 13 करोड़ सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार तक 13,48,41,307 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,59,032 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button