ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

कोच्चि की अदालत ने शिवशंकर को सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में सौंपा

कोच्चि। कोच्चि की एक अदालत ने निलंबित आइएएस अधिकारी एम शिवशंकर को पांच दिनों के लिए सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में सौंपने का आदेश दिया है। निलंबित आइएएस अधिकारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल सोना तस्करी से संबंधित मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। अभी वह न्यायिक हिरासत में हैं। एर्नाकुलम के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (आर्थिक अपराध) ने नौकरशाह को पांच दिनों के लिए सीमा शुल्क (रोकथाम) कमिश्नरेट की हिरासत में सौंपने की मंजूरी दी। कोर्ट में मंगलवार को दाखिल रिमांड रिपोर्ट में सीमा शुल्क विभाग ने दावा किया था कि सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपित स्वप्ना सुरेश ने पूछताछ में बताया है कि शिवशंकर को तस्करी की गतिविधि की जानकारी थी।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव को समन

ईडी ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन को सोना तस्करी की जारी जांच में समन भेजा है। उन्हें शुक्रवार को हाजिर होने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र रवींद्रन को स्वप्ना सुरेश और शिवशंकर का बयान दर्ज करने के बाद समन भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button