ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

अलविदा डिएगो माराडोना: PM मोदी, राहुल गांधी और किरेन रिजिजू ने दी श्रद्धांजलि

फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक डिएगो माराडोना के निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि डिएगो माराडोना फुटबॉल के एक उस्ताद थे, जिन्होंने वैश्विक लोकप्रियता का आनंद लिया। अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कुछ बेहतरीन खेल के क्षण दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

PunjabKesari

खेल मंत्री रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि अब कोई दूसरा माराडोना नहीं पैदा होगा। उन्होंने ट्वीट किया कि अब फिर से कोई दूसरा माराडोना पैदा नहीं होगा। वह पहले फुटबॉल सुपरस्टार हैं जिन्हें हमने टेलीविजन पर लाइव देखा था। मैं महान पेले और बेमिसाल गैरिंचा को कभी लाइव खेलते नहीं देख सका लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने माराडोना का जादू लाइव देख पाया! ‘फुटबॉल के भगवान’ को श्रद्धांजलि।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने माराडोना के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि डिएगो माराडोना, महान हस्ती छोड़कर चली गई। वह एक जादूगर थे, जिन्होंने बताया कि क्यों फुटबॉल का खेल इतना खुबसूरत है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।” भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट कर माराडोना को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरा हीरो अब नहीं रहा। मेरा जीनियस अब हमारे बीच नहीं है। मैं केवल आपके लिए ही फुटबॉल देखा करता था।

PunjabKesari

भारत में ‘क्रिकेट के भगवान’ का दर्जा प्राप्त कर चुके सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर अर्जेंटीना में भगवान का दर्जा रखने वाले डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि दी। तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि फुटबॉल और खेल जगत ने आज अपना एक महान खिलाड़ी खो दिया। आप हमेशा याद किए जाएंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button