ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

मतपत्र से चुनाव कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, ईवीएम में की जा सकती है गड़बड़ी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर कर चुनाव आयोग को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि देश में होने वाले आगामी चुनावों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल नहीं करे। ईवीएम के बजाय मतपत्र के जरिये चुनाव कराएं।

याचिका में दलील: ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका के चलते कई देशों ने इसे प्रतिबंधित कर दिया

याचिका में दलील दी गई है कि ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका रहती है और कई अन्य देशों ने इसकी सटीकता पर संदेह जताए जाने के बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया है।

ईवीएम के बजाय मतपत्र से चुनाव कराए जाने चाहिए

एडवोकेट सीआर जया सुकीन द्वारा दाखिल याचिका में मांग की गई है कि देशभर में ईवीएम के बजाय पारंपरिक मतपत्र से चुनाव कराए जाने चाहिए, क्योंकि चुनावी प्रक्रिया का यह तरीका किसी भी देश में विश्वसनीय और पारदर्शी है

ईवीएम के निर्माण के समय की जा सकती है गड़बड़ी

याचिका में आरोप लगाया गया है कि ईवीएम के निर्माण के समय उससे छेड़छाड़ की जा सकती है और ऐसे में वोटिंग में हेरफेर के लिए किसी हैकर या मालवेयर की जरूरत नहीं है। दुनियाभर में ऐसी कोई मशीन नहीं बनी है, जिसमें कोई गड़बड़ी न हो।

ईवीएम सुरक्षित है, तथा ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती: चुनाव आयोग

बता दें कि ईवीएम को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं और चुनाव आयोग हमेशा से कहता रहा है कि ईवीएम सुरक्षित है तथा उससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button