ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

रेलवे ने मुंबई की लोकल ट्रेनों के लिए महिलाओं की यात्रा के लिए जारी किया नया आदेश

मुंबई। देश में कोरोना वायरस बढ़ते मामलों के कारण नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने इसके मद्देनजर मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं की यात्रा के लिए नया आदेश जारी किया है। मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों में महिला यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति देने के एक महीने के बाद रेलवे ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे को उनके साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। तत्काल प्रभाव से बच्चों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। यह फैसला तत्काल प्रभाव से सेंट्रल रेलवे (सीआर) और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) दोनों पर लागू किया गया है।

निर्धारित समय के दौरान केवल महिलाओं को ही यात्रा करने की अनुमति

रेलवे के जारी किए गए बयान में कहा गया कि रेलवे बोर्ड ने केवल महिलाओं को अनुमति दी थी। मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में निर्धारित घंटों के दौरान यात्रियों को स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति  दी गई है। हालांकि, यह देखा गया है कि यात्रा के दौरान महिला यात्री अपने बच्चे / बच्चों के साथ यात्रा कर रही हैं। इस कारण रेलवे ने एक बार फिर दोहराया है कि निर्धारित समय के दौरान केवल महिलाओं को ही अनुमति दी जाती है, बच्चों को नहीं।

प्रवेश द्वार पर तैनात होंगे अधिकारी 

एक अधिकारी ने कहा कि प्रवेश द्वार पर बच्चों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए प्रत्येक प्रवेश द्वार पर आरपीएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। रेलवे ने मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में सभी महिला यात्रियों को 21 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। ट्रेन में प्रवेश की अनुमति आवश्यक श्रेणी प्रदाताओं के अतिरिक्त बिना किसी क्यूआर कोड के वैध टिकटों के आधार पर होगी। दोनों रेलवे ने सेवाओं के अनुसार कदम बढ़ाया और महिलाओं की विशेष ट्रेनों की संख्‍या और आवृत्ति में भी वृद्धि की।

Related Articles

Back to top button