ब्रेकिंग
Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंचकर खंगा... Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ...
देश

वैक्सीन की तैयारियों का आज जायजा लेंगे पीएम मोदी, टीका तैयार कर रही तीन कंपनियों के प्लांटों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अपनी दूसरी लहर में दुनियाभर में तेजी से पांव पसार रही है। भारत के कई शहरों में भी इसकी रफ्तार बढ़ी है। वहीं, वायरस को रोकने के लिए भारत समेत दुनियाभर में वैक्सीन तैयार करने का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उन तीन संस्थानों का दौरा करेंगे, जहां कोरोना वैक्सीन तैयार की जा रही है। वह विज्ञानियों के साथ मिलकर वैक्सीन विकसित करने के रास्ते में आने वाली चुनौतियों की समीक्षा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से शुक्रवार को ट्वीट किया गया, ‘कल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन शहरों का दौरा करेंगे और व्यक्तिगत तौर पर वैक्सीन के विकास और उत्पादन प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। वह अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे।’

पीएमओ ने आगे कहा कि भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक चरण में पहुंच गया है। प्रधानमंत्री इन संस्थानों में जाकर वहां के विज्ञानियों से बात करेंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि उनके सामने क्या दिक्कते आ रही हैं। वह वैक्सीन को देश के लोगों तक पहुंचाने में पेश आने वाली चुनौतियों को भी समझने की कोशिश करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद से करीब 20 किलोमीटर दूर चंगोदर औद्योगिक क्षेत्र में जायडस कैडिला के प्लांट में पहुंचेगे। जायडस कैडिला ने अपनी वैक्सीन जायको वी-डी के पहले चरण का ट्रायल पूरा होने और अगस्त से दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की घोषणा की थी।

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से प्रधानमंत्री सीधे पुणे जाएंगे और वहां सीरम इंस्टीट्यूट के प्लांट का दौरा करेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयार वैक्सीन का उत्पादन और परीक्षण कर रहा है। प्रधानमंत्री दोहपर करीब साढ़े बारह बजे पुणे पहुंचेगे।

पुणे के बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जाएंगे। हकीमपेट एयर फोर्स स्टेशन से वह सीधे हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर जीनोम वैली में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे। भारत बायोटेक कोवैक्सीन के नाम से कोरोना वैक्सीन विकसित कर ही है। इसके तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। हैदराबाद से प्रधानमंत्री शाम को दिल्ली लौट आएंगे।

Related Articles

Back to top button