ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
विदेश

अमेरिका ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर के ईनाम की घोषणा की

वाशिंगटन। अमेरिका ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड लश्‍कर-ए-तैयबा आतंकी साजिद मीर के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 50 लाख डॉलर के ईनाम की घोषणा की है। भारत पिछले 12 वर्षों से इस आतंकी की तलाश कर रहा है। साजिद मीर पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला बताया जाता है और यह एफबीआई की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में भी शुमार है। बीते दिनों भारत ने पाकिस्तान से साजिद मीर का प्रत्यर्पण करने को कहा था लेकिन इमरान सरकार ने इसे अनसुना कर दिया था।

भारत एवं अमेरिका दोनों ने अपनी छानबीन में पाकिस्‍तानी आतंकी साजिद मीर को मुंबई हमले के लिए दोषी पाया है। बीते दिनों अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी साल 2019 की आतंकवाद संबंधी रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान ने महज दिखावे के लिए आतंकी संगठन लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद पर तो कार्रवाई की है। इमरान खान की सरकार साजिद मीर के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है जबकि मुंबई हमले का खाका तैयार करने वाला यह आतंकी पाकिस्तान में खुला घूम रहा है।

रिपोर्टों के मुताबिक, एफबीआइ पहले से ही साजिद पर पांच मिलियन डॉलर यानी करीब 37.81 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा कर चुकी है। आतंकी साजिद मीर डेनमार्क के एक अखबार के कार्यालय पर हमले के मामले में भी वांछित बताया जाता है। साजिद मीर के बारे में कहा जाता है कि वह सात स्‍तरों वाली सुरक्षा में रहता है जो आमतौर पर आईएसआई ही मुहैया कराती है। पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर भी पाकिस्‍तानी आईएसआई के संरक्षण में ही बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button