ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

अहमदाबाद में Zydus बायोटेक पार्क पहुंचे PM मोदी, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का ले रहे जायजा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसके तहत सबसे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। यहां वह जायडस बायोटेक पार्क पहुंच चुके हैं। यहां वह जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जाइकोव-डी की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

बता दें कि जायडस कैडिला ने अपनी वैक्सीन जायकोव-डी के पहले चरण का ट्रायल पूरा होने और अगस्त से दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है। अहमदाबाद के बाद पीएम मोदी आज हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन सेंटर का दौरा करेंगे।

वैज्ञानिकों के साथ करेंगे तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी आज देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर रहे तीन केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आज इसके तहत पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी इन तीनों टीका केंद्रों पर विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री आज उन तीन कोरोना वैक्सीन सेंटरों का दौरा करेंगे, जहां टीका विकसित किया जा रहा है। वह यहां वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन विकसित करने के रास्ते में आ रही दिक्कतों की भी समीक्षा करेंगे।

यहां जानें, क्या है प्रधानमंत्री मोदी का आगे का कार्यक्रम ?

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी अहमदाबाद से सीधे पुणे जाएंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुणे पहुंचेगे। यहां पीएम मोदी सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन प्लांट का दौरा करेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयार वैक्सीन का उत्पादन और परीक्षण कर रहा है।

पुणे के बाद प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद जाएंगे। यहां वह हकीमपेट एयर फोर्स स्टेशन से सीधे हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर जीनोम वैली में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे। भारत बायोटेक, देश में स्वदेशी वैक्सीन, कोवैक्सीन विकसित कर रही है। यह टीका अपने ट्रायल के तीसरे चरण में है। हैदराबाद से प्रधानमंत्री शाम को दिल्ली लौट आएंगे।

Related Articles

Back to top button