ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

दिल्ली पुलिस में कांसटेबल भर्ती परीक्षा में धांधली कराने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस में कान्सटेबल पुरूष और महिला भर्ती परीक्षा में साल्वर के जरिये धांधली करने वाले गिरोह के सरगना समेत 12 आरोपियों गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएससी मध्यक्षेत्र द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस में कान्सटेबल (कार्यकारी) पुरूष और महिला भर्ती परीक्षा में साल्वरो के जरिये धांधली करने वाले सरगना सासाराम, बिहार निवासी महेन्द्र सिंह के अलावा धनन्जय कुमार उफर् विधायक, गोरखपुर निवासी रामअशीष मिश्रा, विकास सिंह ,विजेन्द्र यादव ,अशोक कुमार मौर्य, प्रयागराज निवासी जयप्रकाश यादव,देवरिया निवासी अमित सिंह, औरैया निवासी अभिषेक कुमार यादव,इटावा निवासी पिन्टु यादव ,संतकबीरनगर निवासी महेन्द्र प्रताप और कुशीनगर निवासी अरविन्द्र सिंह को कल देर शाम गोरखपुर कैण्ट इलाके में पैडले गंज चौराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12,130 रुपये के अलावा 11 मोबाइल फोन, 14 आधार काडर्, हिसाब किताब की एक डायरी, 06 प्रवेश पत्र मय कुटरचित दस्तावेज, 44 विभिन्न मोबाइल के स्क्रीन शाट की हाडर् कापी और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि काफी दिन से एसटीएफ को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ऑनलाइन सेन्टर पर साल्वरों के गिरोह बनाकर व्यापक स्तर पर धांधली करने वाले गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं, जिनके विरूद्ध कारर्वाई के लिए एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश और प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसौदिया ने विभाग की विभिन्न इकाईयों एवं टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कारर्वाई के लिए निर्देशित किया था, जिसके अनुपालन में गोरखपुर फील्ड इकाई के पुलिस उपधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में सत्य प्रकाश सिंह निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम अभिसूचना संकलन की कारर्वाई कर रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि सूचना संकलन के दौरान पता चला कि एसएससी मध्यक्षेत्र द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस में कान्सटेबल पुरूष और महिला भर्ती परीक्षा में साल्वरो के जरिये धांधली करने वाले गिरोह के सदस्य सक्रिय है, जिनका सरगना महेन्द्र सिंह है, जो अपने साथियों के साथ अन्य जिलो से साल्वर बुलाकर ऑनलाइन सेन्टर पर सेटिंग कर अभ्यर्थी की जगह बैठाकर परीक्षा दिलवायेगा। इसी क्रम में कल देर शाम एसटीएफ ने साल्वर गिरोग के उपरोक्त आरोपियो को गोरखपुर कैण्ट पुलिस के सहयोग से पैडले गंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि गिरोह सरगना महेन्द्र सिंह के अलावा अशोक कुमार मौर्या, जय प्रकाश, धनंजय कुमार उफर् विधायक, विजेन्द्र यादव, महेन्द्र प्रताप यादव एक गिरोह चलाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में साल्वर बैठाकर अभ्यर्थियो को चयनित कराते हैं। सभी लोग अलग-अलग जगह से अभ्यर्थियों को खोज कर लाते हैं और उनके शक्ल सूरत और हुलिया में मिलते जुलते साल्वर की व्यवस्था कर ऑनलाइन सेन्टर पर वहॉ के कर्मचारी से सेटिगं कर साल्वर को अभ्यर्थियों की जगह बैठाते है। इन लोगों ने कल अभिषेक यादव और पिन्टु यादव को साल्वर के तौर पर बुलाया था। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button