ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
मनोरंजन

Bigg Boss 14: रूबीना दिलैक बनीं बिग बॉस की पहली फाइनलिस्ट, जनवरी में नहीं अगले हफ्ते होगा फिनाले

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ में इस वीकेंड का वार में सलमान ख़ान ने एक ऐसा अनाउंसमेंट किया जिसे सुनकर न सिर्फ ‘बिग बॉस’ के फैंस को झटका लगा, बल्कि घर में मौजूद हर सदस्य के होश उड़ गए। आमतौर पर बिग बॉस तीन महीने चलता है और जनवरी में जाकर शो का फिनाले होता है, लेकिन भाईजान ने कल (28 नवंबर) के एपिसोड में ये बताया कि बिग बॉस 14 का फिनाले जनवरी में नहीं, बल्कि अगले हफ्ते होने वाला है।

सलमान ने जैसे ही इस बात की घोषणा की तो सारे कंटेस्टेंट का मुंह खुला का खुला रह गया। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है जब शो का फिनाले इतनी जल्दी हो रहा है। इतना ही नहीं भाईजान ने ये भी बताया कि दर्शक टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक को काफी पसंद कर रहे हैं, उन्हें वोट तो अच्छे मिल ही रहे हैं इसके अलावा लोगों को उनके व्यूज़ और स्टैंड लेना काफी अच्छा लगता है। यही वजह कि रूबीना को बिग बॉस 14 का पहला फाइनलिस्ट घोषित किया जा रहा है।

इसकी घोषणा करत हुए सलमान ख़ान ने कहा कि बिग बॉस फिनाले के लिए केवल चार लोग ही बचेंगे बाकी सब इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। अब वो चार कौन होंगे ये अगले वीकेंडा का वार तक पता चल जाएगा।  हालांकि भाईजान ने बिग बॉस को फैंस को ये भी बताया कि फिनाले के बाद शो खत्म नहीं होगा बल्कि दर्शकों के एंटरटेन करता रहेगा। अब कैसे ये तो वक्त ही बताएगा।

घर में आने वाले हैं ये एक्स कंटेस्टेंट बिग बॉस के फिनाले के साथ घर में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ‘बिग बॉस 14’ के घर में कुछ पुराने कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले हैं। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इन स्टार्स का वीडियो भी शेयर कर दिया है। वीडियो में राखी सावंद, अर्शी ख़ान, राहुल महाजन, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता और कश्मीरा शाह नज़र आ रहे हैं। इससे पहले शो की शुरुआत बिग बॉस के पिछले सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, उनके साथ हिना खान (सीजन 11 की फर्स्ट रनर-अप) और गौहर खान (सीजन 7 विनर) भी बतौर सीनियर आए थे।

Related Articles

Back to top button