ब्रेकिंग
RSS के 100 साल पूरे, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी; क्या-क्या बदलेगा? तेजाब हमले के बाद 16 साल की लड़ाई, आखिर क्यों बरी हो गए शाहीन के आरोपी? क्रिस्मस के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगा सोना-चांदी का कारोबार, ये रही 2026 की हॉलिडे लिस्ट वरदान नहीं, मुसीबत भी बन सकता है AI! इन सलाहों से रखें दूरी कम बजट में क्रिसमस सेलिब्रेशन, इन यूनिक तरीकों से बच्चे होंगे खुश उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर… जानें कैसा रहेगा आज तीनों पहाड़ी राज्यों का मौसम इंद्रेश उपाध्याय ने खत्म किया विवाद: यादव समाज की नाराजगी के बाद जारी किया माफीनामा, सफाई में दी अपन... कर्नाटक में 'मौत का सफर': ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी स्लीपर बस, 9 यात्री जिंदा जले पीएम मोदी का क्रिसमस संदेश: पवित्र प्रार्थना सभा में शिरकत की, ईसाई समुदाय को दीं प्रभु यीशु के जन्म... अब सिर्फ चेहरा नहीं, रणनीतिकार भी": नए साल में कांग्रेस का पावर बैलेंस बदलेगा, प्रियंका गांधी के पास...
देश

उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी, दिल्ली में 10 साल में सबसे अधिक ठंड

नई दिल्ली। कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण उत्तर भारत की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम का मिजाज तीन दिसंबर तक इसी तरह बना रहने के आसार हैं। वहीं, दक्षिण के राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है।

वहीं, तूफान आने के बाद हुई बारिश ने आंध्र प्रदेश के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारी बारिश से आई बाढ़ से प्रदेश के कडप्पा जिले में पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को राज्य सरकार ने दी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

निवार तूफान भले की काफी कमजोर पड़ गया हो, लेकिन उसके असर से मध्य प्रदेश में 18 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में सात डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के छह स्थानों पर पारा दस डिग्री से नीचे लुढ़क गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में शनिवार को न्यूनतम तापमान मंडला में 7, नौगांव में 8.8, रायसेन में 9.4, ग्वालियर में 9.5, खजुराहो में 9.5 और दतिया में 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button