ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
देश

देशभर में आज मनाई जा रही गुरु नानक जयंती, PM मोदी सहित दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली। देशभर में आज गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने बधाई संदेश देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा,’मैं श्री गुरु नानक देव जी को उनके प्रकशोत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें समाज की सेवा करने के साथ-साथ एक बेहतर ग्रह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते रहें’। बता दें कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले रविवार को मन की बात कार्यक्रम में गुरु नानक जयंती के एक दिन पहले सभी देशवासियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी थी। कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि दुनियाभर में सिख सुमदाय ने गुरु नानक देव जी की प्ररेणा से शुरू की गई लंगर की परंपरा को कोरोना वायरस महामारी के समय में जारी रखकर मानवता की सेवा की है।

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए दो ट्वीट किए हैं पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा,’गुरु नानक देव की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आइए, इस पावन अवसर पर, हम सब अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें’।

अपने अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,’गुरु नानक देव ने लोगों को एकता, समरसता, बंधुता, सौहार्द और सेवाभाव का मार्ग दिखाया और परिश्रम, ईमानदारी तथा आत्मसम्मान पर आधारित जीवनशैली का बोध कराने वाला आर्थिक दर्शन दिया। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं, समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा पुंज हैं।

अमित शाह ने भी दी बधाई

गृह मंत्री ने इस पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, समस्त देशवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु नानक जी के विचार हमें सदैव धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करते रहेंगे’

यूपी के पूर्व सीएम ने दी बधाई

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस खास मौके पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’सिख धर्म के प्रथम धर्मगुरु गुरु नानक देव की जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। समाज को सत्य, अहिंसा, दया, करुणा और परोपकार जैसे सर्वश्रेष्ठ मानवीय मूल्यों की शिक्षा देने वाले संत गुरु नानक देव जी आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Related Articles

Back to top button