ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मत भूलो किसान जब आवाज़ उठाता है तो पूरा देश सुनता है

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को  समर्थन दे चुके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है।

मोदी सरकार ने किसानों पर चलाए डंडे
राहुल गांधी ने साेमवार को ट्वीट कर लिखा कि मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के ख़िलाफ़ आप भी #SpeakUpForFarmers campaign के माध्यम से जुड़िए।

राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सरकार से मांग की गई कि  अपने अधिकारों का प्रयाेग करने वाले किसानों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार बंद करो। वीडियो में कहा गया कि किसानों की आाज और उनकी परेशानियों को सुनो।

Related Articles

Back to top button