ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

भारत की OIC को नसीहत- कश्मीर हमारा हिस्सा, इस मामले में किसी की दखल नहीं करेंगे बर्दाश्त

जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रोपेगैंडा फैलाने से पाकिस्तान बाज नहींं आ रहा है।  भारत ने एक बार फिर  उसके एजेंडे को नाकाम करते हुए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) पर हमला बोला है। भारत ने ओआईसी को देश के आंतरिक मसलों में दखल ना देने की नसीहत देते  हुए कहा कि पाकिस्तान के उकसावे पर संगठन में आया ऐसा कोई भी प्रस्ताव निंदनीय है।

OIC को कोई स्टैंड नहीं 
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान जारी कर कहा कि हम कश्मीर के मसले को सिरे से खारिज करते हैं और मीटिंग में रखे गए तथ्य गलत, भ्रामक और अनुचित थे। हमने हमेशा से यह उम्मीद की है कि इस्लामिक सहयोग संगठन का भारत के आंतरिक मसलों को लेकर कोई स्टैंड नहीं है। इसमें जम्मू कश्मीर का मसला भी शामिल है जो भारत का अभिन्न हिस्सा है। दरअसल, 27-29 नवंबर को नाइजर के नियामी में हुई ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक में जम्मू-कश्मीर की नीतियों को लेकर भारत का जिक्र हुआ था।

भारत विरोधी प्रचार में शामिल हो रहा OIC
मंत्रालय ने कहा कि यह निराशा भरा है जिस तरह से ओआईसी अभी भी ऐसे देश के बहकावे में आकर भारत विरोधी प्रचार में शामिल हो रहा है जिसका धार्मिक सहिष्णुता, कट्टरपंथ और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को लेकर एक घृणित रिकॉर्ड है।  बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया था कि शनिवार को नाइजर की राजधानी नीमी में ओआईसी विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया है। पाकिस्तान ने ओआईसी के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर को लेकर पारित किए गए झूठे प्रस्ताव को अपनी जीत करार दिया था।

Related Articles

Back to top button