ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी बोले, प्रधानमंत्री तक में मेरा नाम लेने का साहस नहीं

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के किसी भी नेता में उन पर आरोप लगाने के लिए उनका नाम लेने तक का साहस नहीं है और वे सब ‘भाईपो’ या ‘भतीजा’ जैसे सांकेतिक शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल युवा कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने दावा किया कि जब भी उन्हें निशाना बनाया गया, वे उन नेताओं को अदालत में ले गए। उन्होंने कहा, “सभी दलों- भाजपा, कांग्रेस और माकपा के हमले का केंद्र ‘भाईपो’ है, लेकिन वे नाम नहीं ले सकते, वे अभिषेक बंदोपाध्याय (बनर्जी) का नाम नहीं ले सकते।

डायमंड हार्बर से दो बार के सांसद ने अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री तक में ऐसा करने का साहस नहीं है, न ही भाजपा के अन्य नेताओं में।” यह दावा करते हुए कि प्रधानमंत्री ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले डायमंड हार्बर में भाजपा की रैली के दौरान कहा था, “भतीजे की बत्ती गुल होने वाली है”, बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी के पास केवल कहने के लिए सिर्फ एक ही बात है- ‘भाईपो’ या ‘भतीजा’। बनर्जी ने पिछले साल मई में उनकी डायमंड हार्बर रैली के बाद मोदी को मानहानि का नोटिस भेजा था।

बनर्जी ने कहा, “जब भी मुझे निशाना बनाया गया, मैंने कानूनी कार्रवाई की है।” बनर्जी ने कहा कि 2017 में टीएमसी छोड़ने के बाद, मुकुल रॉय ने एक सार्वजनिक सभा में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। बनर्जी ने कहा, “मैं उन्हें उच्च न्यायालय ले गया था और कानूनी लड़ाई में उन्हें हराया था।” उन्होंने कहा, “दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, बाबुल सुप्रियो, कैलाश विजयवर्गीय और यहां तक ​​कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी जैसे भाजपा नेताओं ने कई अवसरों पर मेरा नाम लेकर आरोप लगाया। मैंने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी और अदालत में उनको उचित जवाब दिया था। उन्होंने कहा, “यही कारण है कि वे सीधे नाम नहीं ले रहे हैं और ‘भाइपो’ कह रहे हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि अगर उनमें साहस है तो, वे मेरा नाम लेकर दिखाएं।”

बनर्जी ने कहा कि इशारे में बोलने के बजाय, भाजपा नेताओं में उनका नाम लेने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर वह उन्हें फिर से अदालत में ले जाएंगे और फिर से उन्हें मात देंगे। बनर्जी ने कहा, “यहां मैं कैलाश विजयवर्गीय का नाम ले रहा हूं, जब मैं कहता हूं कि वह एक बाहरी व्यक्ति हैं, दिलीप घोष एक गुंडा, माफिया हैं। मैं अमित शाह का नाम ले रहा हूं कि वह एक बाहरी व्यक्ति हैं।” उन्होंने उनका नाम लेकर उन पर आरोप लगाने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चुनौती दी।

Related Articles

Back to top button