ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

किसान आंदोलन के बीच PM मोदी का विपक्ष पर वार, देश के सामने आ रही भ्रम फैलाने वालों की सच्चाई

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबा कर सिक्स लेन का लोकार्पण किया। 73 किलोमीटर का यह मार्ग प्रयागराज व वाराणसी को जोड़ेगा। दिसंबर 2014 से इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। खुजरी की जनसभा के बाद अब प्रधानमंत्री गंगा उस पार डोमरी स्थित भगवान अवधूत राम घाट पहुंचे। यहां अब ललिता घाट पर जल मार्ग से निकले।

अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ललिता घाट पहुंचे। अब श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर कारिडाेर का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कारिडोर के रास्‍ते में विश्‍वनाथ मंदिर  और काशी से जुड़े कुछ विशिष्‍टजनों से मुलाकात भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद पूजन कर रहे हैं। मंदिर गर्भगृह में विधि विधान से बाबा की पूजा-अर्चना की। दूध-जल से अभिषेक के साथ ही षोडशोपचार पूजन किया और आरती उतारी। देश के प्रतिनिधि के तौर प्रधानमंत्री ने देश के लिए मंगल कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही पचास हजार वर्ग मीटर में आकार ले रहे विस्तारीकरण व सुंदरीकरण परियोजना के बारे में जानकारी दी। पीएम ने कारिडोर क्षेत्र में बन रहे भवनों का निरीक्षण किया। स्तंभों पर उकेरी गई नक्काशी को ध्यान से देखा। डाक्यूमेंट्री के जरिए भी विस्तारीकरण व सुंदरीकरण परियोजना की प्रगति से रूबरू हुए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी पहली जनसभा पहले जब यहां पर हुई थी तब यह चार लेन का था अब यह सिक्‍स लेन का हो गया। इससे सिक्‍स लेन के बनने से यातायात की सुविधा बेहतर होगी। काशी व प्रयाग राज के बीच आना जाना और आसान हो गया। कांवरियों को सुविधा होगी इससे कुंभ के दौरान भी लाभ मिलेगा। बेहतर मार्ग होने से पर्यटकों को काफी लाभ होगा। सड़क निर्माण से विकास का पहिया भी तेज हो जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे सिक्‍स लेन के बनने से यातायात की सुविधा बेहतर होगी। काशी व प्रयाग राज के बीच आना जाना और आसान हो गया। कांवरियों को सुविधा होगी इससे कुंभ के दौरान भी लाभ मिलेगा। बेहतर मार्ग होने से पर्यटकों को काफी लाभ होगा।

सड़क निर्माण से तेज हो जाता है विकास का पहिया

सड़क निर्माण से विकास का पहिया भी तेज हो जाता है। यूपी में इस समय बारह एयरपोर्ट कार्यरत है। पहले संख्‍या मात्र दो ही रही। किसान रेल से किसानों को काफी लाभ मिलने लगा है। वाराणसी और आसपास के जिलों से फल और सब्जियां विदेशों में भेजा जा रहा है। बनारस का लगड़ा आम, गाजीपुर का मिर्च, चंदौली का काला चावल विदेश भेजा जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक सुविधा मिल रही है। चंदौली का काला चावल विदेश में बेचा गया। वहां करीब 850 रुपये किलो के हिसाब से काला चावल बिक रहा है। इस बार चंदौली में करीब एक हजार किसान परिवार खेता का लाभ लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नए कृषि सुधार कानून से किसानों को काफी लाभ होगा। छोटे किसानों के साथ अक्‍सर धोखा होता था। छेाटे किसान तो मंडी नहीं पहुंच पाते थे। अब छोटे किसान मंडी में अपनी उपज बेचने का बेहतर मौका मिल रहा है। किसानों को कानूनी लाभ मिल रहा है। किसानों को विकल्‍प देने से ही देश का काया कल्‍प होगा। प्रधानमंत्री ने  कहा कि पहले सरकार का फैसला पसंद नहीं आता था तो विरोध का तरीका का दूसरा था। अब तो विरोध का आधार भ्रमण और आशंका फैलाने का रह गया है।

भविष्‍य में क्‍या होगा इसका गलत प्रचार करने भ्रमण किया जा रहा है। जो अभी हुआ ही नहीं उस पर खेल हो रहा है। ये वही लोग है जिन्‍होंने दशकों तक किसानों ने छल किया। एमएसपी को लेकर छल किया गया। कर्ज माफी के पैकेज घोषित तो किए गए लेकिन लाभ छोटे व सीमांत किसानों तक नहीं पहुंचा। हमने वादा किया था कि स्‍वामीनाथ आयोग के अनुसार ही एमएसपी का लाभ मिले जिसे पूरा किया। पहले यूरिया के लिए किसानों काफी दिक्‍क्‍तों का सामना करना पड़ता था अब ऐसे नहीं। देश के इतिहास में पहली बार किसान रेल शुरू की गई है। इन प्रयासों से उनकी आय पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने  कहा कि धान, गेहूं आदि की खरीद में काफी लाभ विगत वर्षों में किसानों को मिलता जा रहा है। एमएसनी का लाभ मिलता ही जा रहा है। मंडियों को आधुनिक बनाने का प्रयास जारी है। गंगा जल जैसे पवित्र नीति के साथ कार्य किया जा रहा है। किसान सम्‍मान या किसानाें की तमाम योजनाओं की आलोचना होती रहती है। कुछ राज्‍यों में यह सुविधा लागू ही नहीं हुआ। इन राज्‍यों में किसानों के बीच झुठ फैलाया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण काफी समय बाद काशी आना हुआ लेकिन आपके दर्शन करके मुझे काफी उत्‍साह मिला। आज अभी कई और कार्यक्रमों में आप लोगों से मुलाकात होगी। तब तक के लिए भारत माता की जय।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधन शुरू करने से पूर्व काशीवासियों को प्रणाम किया। देव दीपावली, गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देव दीपावली पर बनारस आगमन के पीछे गहरा उद्देश्य छिपा है। कोविड-19 संक्रमण काल में काशी से विश्व को बड़ा संदेश देने की मंशा है। महामारी के बीच उत्सव को कैसे मनाया जा सकता है, पूरा आयोजन इस उद्देश्य में सिमट गया है।

प्रधानमंत्री ने  सिक्स लेन हाइवे का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजातालाब से हंडिया तक बने हाइवे के 72.64 किमी लंबे सिक्सलेन सड़क का बटन दबाकर लोकार्पण किया । इस सिक्सलेन हाइवे पर 3 फ्लाईओवर, 22 अंडरपास, 36 बस स्टैंड, 2 फुट ओवरब्रिज, 4 ट्रक वे, एक टोल प्लाजा समेत अन्य कार्य हुए है। इस कार्य मे 2447 करोड़ रुपए खर्च हुए है।सिक्स लेन का यह कार्य 5 दिसंबर 2017 से प्रारंभ हुआ था।

एनएच 2 अब होगा एनएच 19

नेशनल हाइवे 2 का सिक्सलेन लोकार्पण के बाद अब नेशनल हाइवे 19 के नाम से जाना जाएगा।हाइवे पर एनएच 19 के नए सांकेतिक बोर्ड लगा दिए गए है।

दोपहर में पीएम के आगमन के पूर्व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाल बहादुरशास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंच गए। सीएम इस दौरान वहां पर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही पीएम मोदी का स्वागत करने के बाद सभी कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ पुराने टर्मिनल भवन के वीआइपी लाउंज में नेताओंं और अधिकारियों संग बैठक भी की। वहीं दोपहर 2.10 बजे पीएम विशेष विमान (बोइंग 777-300 ईआर) से आए तो मुख्‍यमंत्री ने एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। स्‍वागत के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्‍थल खजूरी के लिए प्रस्थान कर गए।

एयरपोर्ट पर हुआ स्‍वागत

बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एप्रन पर सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्य मंत्री आशुतोष टंडन, नीलकंठ तिवारी और रविन्द्र जायसवाल, सांसद मछलीशहर वीपी सरोज, राधा मोहन सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, चेयरमैन अपराजिता सोनकर, महापौर मृदुला जायसवाल, महेशचंद्र श्रीवास्तव, विद्यासागर राय आदि लोगों में उनकी आगवानी की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से कुशल क्षेम पूछा, उसके बाद दोपहर 2:35 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री खजूरी, मिर्जामुराद के लिए प्रस्थान कर गए।

पीएम का शहर में अलग-अलग कार्यक्रम

पीएम दोपहर दो बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 2.35 खजुरी मिर्जामुराद सिक्स लेन लोकार्पण और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद चार बजे डोमरी हेलीपैड से उतरने के बाद 4.20 बजे ललिता घाट और कारिडोर का निरीक्षण करने के बाद बाबा दरबार काशी विश्वनाथ मंदिर में दीपक जलाएंगे। शाम पांच बजे राजघाट पावन पथ वेबसाइट लांच करने के साथ दीप प्रज्वलन और संबोधन भी होगा। वहीं संत रविदास प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद 5.45 बजे रोरो जलयान से घाटों की छटा निहारते चेत सिंह किला पर लेजर शो का अवलोकन करेंगे। शाम 6.30 बजे संत रविदास घाट पर जलयान से उतर कर वाहन पर सवार होकर वह सारनाथ जाएंगे और लेजर शो के साथ खंडहर परिसर का भी अवलोकन करने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।

पीएम के शहर में प्रमुख कार्यक्रम

कार्यक्रम एक वाराणसी -प्रयागराज, एनएच-19 पर छह लेन चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन
कार्यक्रम दो श्री काशी विश्वनाथ कारीडोर परियोजना स्थल का भ्रमण शाम 4.30 बजे
कार्यक्रम तीन देव दीपावली महोत्सव में शाम 5.20 बजे
कार्यक्रम चार देव दीपावली और लेजर शो देखने के साथ ही संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कार्यक्रम पांच सारनाथ पुरातत्व स्थल का दौरा शाम 7.50 बजे

कार्यक्रम का 135 देशों मेंं सीधा प्रसारण 

जीवन जीने की यह प्रेरणा पूरे विश्व को देने के लिए ही देव दीपावली का 135 देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन को यह जिम्मेदारी दी गई है। मिर्जामुराद के खजुरी गांव में आयोजित जनसभा से लेकर गंगा घाट पर देव दीपावली को लेकर रोशन हुए दीप के अलावा सारनाथ में लाइट एंड साउंड तक के कार्यक्रम को कवर किया जा रहा है। पीएम मोदी का संबोधन दो स्थानों पर होगा। इसमें एक खजुरी गांव में तो दूसरा  राजघाट पर है। दोनों संबोधन में मंच के सामने 10-10 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। खजुरी में आयोजित जनसभा व राजघाट पर कार्यकर्ता संवाद में बैठने की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान दो गज की दूरी का ख्याल रखा गया है। इसी मानक पर कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इसके अलावा लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मौके पर मास्क वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा जनसभा व कार्यकर्ता संवाद स्थल में प्रवेश से पहले ही लोगों का हाथ सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही थर्मल स्कैङ्क्षनग भी होगी। कार्य ब्लू प्रिंट के अनुसार गंगा घाट पर दीये जलने के बाद उभरे मनोहारी दृश्य के साथ ही नगर की सड़कों पर भी रोशन किए गए दीये को भी प्रसारित किया जाएगा। यह पहला अवसर होगा कि देव दीपावली में प्रधानमंत्री शिरकत कर रहे हैं जिसे पूरा विश्व देखेगा।

काशी ने किया पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत 

देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार है। जनसभा स्थल से लेकर गंगा घाट तक दीपोत्सव और जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री काशी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। खजुरी गांव में जनसभा स्थल से 2447 करोड़ से बने 73 किलोमीटर 6 लेन चौड़ीकरण का लोकार्पण करेंगे। राजघाट पर देव दीपावली का शुभारंभ करने के साथ पर्यटन विभाग के वेबसाइट लांच करेंगे। प्रधानमंत्री चेतसिंह घाट पर लेजर शो का दीदार करने के साथ गंगा में नौका विहार भी करेंगे। गंगा घाट और गंगा उस पार, मंदिरों और मकानों पर 15 लाख से अधिक दीप जलाएं जाएंगे। इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। सारनाथ में लाइट एंड साउंड देखेेंगे।

देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का बनारस में इस वर्ष का दूसरा दौरा है। उनके दूसरे दौरे से पहले काशी सजधज कर तैयार है। राजघाट पर गंगा में जेटी बनने के साथ मंच का रूप दिया गया है। मंच के पीछे कोई पर्दा नहीं होगा, पीछे सिर्फ गंगा की लहरें दिखाई पड़ेंगी। गंगा पर रंग-बिरंगे दीपों के साथ आसपास मकानों पर भी दीप जलेंगे। गंगा घाट के मकानों और मंदिरों में रंग-बिरंगे झालर, लाइट लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर सभी मंदिर, सरकारी कार्यालय और सड़क पर रंग-बिरंगे झालरों से सजा है। बिजली पोल पर भी रंग-बिरंगे झालर लगे हुए हैं। रंग-बिरंगे झालरों और लाइटों से गंगा घाट पर पानी में उल्टा प्रतिङ्क्षबब दिखाई पड़ रहा है जो देखने लायक है। शाम को गंगा घाट पर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

छह लेन सड़क का करेंगे लोकार्पण 

प्रधानमंत्री पहले खजुरी गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही एनएचएआइ के 73 किलोमीटर 6 लेन चौड़ीकरण सड़क का लोकार्पण करेंगे। यहां से सीधे हेलीकाप्टर से सूजाबाद में उतरेेंगे। गंगा में जल मोटरयान पर सवार होकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद राजघाट पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से वह संवाद करेंगे।

भगवान बुद्ध की सुनेंगे जीवनी 

भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में पुरातत्व खंडहर परिसर में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम भी देखने जाएंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में भगवान बुद्ध की जीवनी सुनेंगे। इस दौरान वह बैट्री चालित वाहन में बैठेंगे।

135 देशों में देव दीपावली का प्रसारण

देव दीपावली का प्रसारण 135 देशों में किया जाएगा। पीएम मोदी से मिर्जापुर के खजुरी गांव में आयोजित जनसभा से लेकर गंगा घाट पर जलते दीये व जनता से संवाद का कार्यक्रम होगा जिसे दूरदर्शन के माध्यम से कवर किया जा रहा है। हर प्वाइंट पर बड़े-बड़े कैमरे लगाए गए हैं। जब पीएम मोदी शहर की सड़कों से गुजरेंगे तो भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य पूरे विश्व को एक संदेश देना है।

Related Articles

Back to top button