ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना... एएमयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के बजाय क्षेत्रीय लॉबियों का दबदबा, अध्यक्ष पद के लिए ... दिल्ली में राजनीतिक प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, कैट ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उठाए गंभीर सवाल फरीदाबाद में आरटीए विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वाले 16 प्रदूषण जांच केंद्रों के ला... पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा सिर गोद में लेकर काली मंदिर...
देश

केंद्र सरकार के साथ आज दोपहर होने वाली बैठक को लेकर संशय, किसानों ने एक गुट ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: 3 कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर शुरू हुआ किसान आंदोलन 6वें दिन में प्रवेश कर गया है। टीकरी और सिंघु बॉर्डर के साथ अब दिल्ली-यूपी गेट पर भी किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। उधर, सिंघु बॉर्डर की तरफ से दिल्ली में जबरन प्रवेश करने के दौरान किसानों की तरफ से की गई ¨हसा के खिलाफ अलीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य स्रोतों से मिले सुबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

वहीं, पंजाब किसान संघर्ष समिति के संयुक्त सचिव (Sukhvinder S Sabhran, Jt Secy, Punjab Kisan Sangarsh Committee) ने बताया है कि देश में किसानों के 500 से अधिक समूह हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल 32 समूहों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। बाकी को सरकार द्वारा नहीं बुलाया गया है। हम तब तक बातचीत नहीं करेंगे, जब तक सभी समूहों को नहीं बुलाया जाता है। ऐसे में बैठक को लेकर असमंजस है कि क्या किसान संगठन में इसमें शामिल होंगे।

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जमा होने लगे किसान

उत्तर प्रदेश के किसानों ने भी यूपी गेट पर कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। यहां पर धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ने लगी है।

समर्थन में आईं खाप पंचायतें

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को हरियाणा की खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल गया है।  इसके साथ ही ऑल इंडिया सारथी एंड ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत सिंह भुल्लर व दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमीत सिंह गोल्डी ने सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की ओर से अगर दो दिन में कृषि कानूनों को वापस न लिया गया तो दिल्ली में ट्रक, टेंपो, टैक्सी और बस सेवा बंद कर दी जाएगी और चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने देशभर के ट्रक, टैक्सी व बस चालकों से उनका साथ देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button