ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

पौंग डैम में मस्ती कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ की ऐसी हरकत

हिमाचलः लगता है कि लोगों में से पुलिस का या कह लो कि कानून का डर खत्म हो गया है । प्रतिदिन कोई न कोई खबर ऐसी होती ही है जिसमें कभी पुलिस वाला नशे में लोगों से लड़ रहा होता है या कभी लोग नशे में पुलिस वाले से। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग डैम से सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। बीते रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे पौंग डैम के पानी के मध्य स्थित बाथू दी लड़ी पर घूमने आए लोगों ने पुलिसकर्मी लाल सिंह के साथ बदतमीजी की। पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ डाली।

जानकारी के मुताबिक ज्वाली के एसडीएम अरुण कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस के दो कर्मी बाथू दी लड़ी में गश्त के लिए गए थे और वहां गहरे पानी में नहा रहे लोगों को बाहर निकालने लगे तो उसी समय कुछ शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस कर्मी लाल सिंह के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ डाली। पुलि के हटाने पर भी वो नहीं हट रहे थे बल्कि युवक लगातार पुलिसकर्मियों के साथ गलत विवहार कर रहे थे।

पुलिसकर्मियों के साथ करते रहे यह कामः

उन युवकों में कानून का जरा भी खौफ नहीं था,इसके उलट वे पुलिसकर्मियों को ही डराते रहे। वो बिना डरे करते रहे पुलिसकर्मियों संग बदतमीजी। बाथू दी लड़ी में एकदम से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और फिर इसकी सूचना एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा को दी गई। एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की है, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त युवक स्थानीय हैं और उनके वाहनों का नंबर नोट कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे मौके से फरार हो गए। अरुण कुमार शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाथू की लड़ी में पहले 11 युवा पानी में डूब कर मर गए हैं इसलिए यहां नहाना सख्त मना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button