ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

गुजरातः भाजपा राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद और जाने माने वक़ील अभय भारद्वाज का आज कोरोना संक्रमण जनित जटिलताओं के कारण आज चेन्नई में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।  भारद्वाज इसी साल राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्हें गत 31 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाया गया था और उसके बाद राज्य के  मुख्यमंत्री विजय रूपानी की सलाह पर सरकारी क्षेत्र के राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अक्टूबर माह में एयर एम्बुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है।  एक सप्ताह के भीतर ही यह गुजरात के दूसरे राज्य सभा सांसद का निधन है। इससे पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का भी कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दिनो निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  भारद्वाज का आज कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।  प्रधानमंत्री ने अपने ट्विट संदेश में कहा, ‘‘गुजरात से राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज एक विशिष्ट वकील थे और वह आगे बढकर समाज की सेवा में लगे रहते थे। यह निराशाजनक है कि हमने एक ऐसे प्रखर व्यक्तित्व को खो दिया जो राष्ट्र के विकास के लिए काम करते थे। उनके परिवार और मित्रों को संवेदनाएं।

Related Articles

Back to top button