ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का... सिंगरौली में पीसीएस अधिकारी की इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए मुड़वाया अपना सिर रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... विदेश में इमाम बनाने का सपना दिखा रायसेन के फैजान से ठगी: ओमान में कराया टॉयलेट साफ, भारतीय दूतावास ...
देश

किसान आंदोलन: कनाडा के PM ट्रूडो को भारत का जवाब- हमारे मामलों में दखल देने की ना करो कोशिश

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति चिंता जाहिर की है। उन्होंने किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। इसी बीच भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री को इस मामले में दखल न देने की नसीहत दी है।

ट्रूडो की टिप्पणियां बेवजह और बेकार: मंत्रालय 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रूडो भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि हमने भातीय किसानों से संबंधित पर कनाडा के नेताओं की टिप्पणियां देखीं जो गलत सूचना पर आधारित हैं। इस तरह की टिप्पणियां बेवजह और बेकार हैं। श्रीवास्तव ने ट्रूडो को नसीहत देते हुए कहा कि कूटनीतिक स्तर की बातचीत को राजनीतिक मकसद से गलत तरीके से पेश नहीं करना चाहिए।

 ट्रूडो ने जताई थी चिंता 
दरअसल गुरु नानक देव की 551वीं जयंती के मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कनाडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा कि यदि वह  किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बारे में भारत से आने वाली खबरों” को नजरअंदाज करते हैं तो वह कुछ चूक करेंगे। उन्होंने कहा कि हालात  बेहद चिंताजनक हैं और हम परिवार तथा दोस्तों को लेकर परेशान हैं। हमें पता है कि यह कई लोगों के लिए सच्चाई है।’

Related Articles

Back to top button