ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का... सिंगरौली में पीसीएस अधिकारी की इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए मुड़वाया अपना सिर रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... विदेश में इमाम बनाने का सपना दिखा रायसेन के फैजान से ठगी: ओमान में कराया टॉयलेट साफ, भारतीय दूतावास ...
देश

यूपी के प्राइवेट अस्पतालों तथा लैब में अब बेहद सस्‍ते में होगा Covid 19 Test, तीन गुना दाम घटाए

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के एक ही दिन में रिकॉर्ड बनाने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने टेस्ट कराने की दर में भी रिकॉर्ड कमी की है। प्रदेश में अब कोरोना वायरस का आरटी पीसीआर टेस्ट सिर्फ सात सौ रुपये में होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुजरात, दिल्ली व राजस्थान से भी कम कीमत में कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुजरात तथा दिल्ली सरकार के बाद कोरोना टेस्ट के दर में भारी कमी कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइवेट अस्पताल या प्राइवेट टेस्टिंग लैब के लिए कोरोना की नई टेस्टिंग दरें लागू की हैं। नई दरों के तहत 700 रुपये में कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा सकेगा। इस दौरान अगर कोई भी घर से सैंपल कलेक्शन कराना है तो उसको 900 रुपये का भुगतान करना होगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण के एक बार फिर गति पकडऩे पर सीएम योगी आदित्यनाथ के इस कदम तो सभी लोग बेहद जरूरी बता रहे हैं। इससे पहले दिल्ली और गुजरात सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट कराने की दरों को घटाने का ऐलान किया था। गुजरात सरकार ने मंगलवार को कोरोना के आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत प्राइवेट लैब में 1200 रुपये के बजाय 800 रुपये तय की थी। होम सैंपलिंग की दर वहां 1100 रुपये है। इससे पहले वहां 1500 रुपये में टेस्ट होता था। दिल्ली में अब 800 रुपये में ही आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। पहले यहां पर टेस्ट 2400 में हो रहा था।

Related Articles

Back to top button