ब्रेकिंग
गर्मी के फल फालसा और जामुन में कौन है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें अतिथि देवो भवः का क्या होगा! पर्यटकों के खिलाफ कई देशों में बढ़ रहा स्थानीय लोगों का गुस्सा, आखिर क्... क्या ChatGPT की वाट लगा देगा मस्क का Grok 4? इस दिन होगा लॉन्च राफेल पर बड़ा खुलासा! ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दावे पर अब कंपनी ने दी असली जानकारी, शेयर में ह... शिव को इतना प्रिय क्यों है बेलपत्र…सावन में इसे चढ़ाने का महत्व क्यों बढ़ जाता है ? पूर्णिया कांड का असली ‘विलेन’, तांत्रिक ही बन गया तांत्रिक का दुश्मन, कैसे गांववालों को भड़काया? पूर... बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही 35% आरक्षण, नीतीश सरकार ने किया ऐलान छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर, जाति देखकर लगाता था लड़कियों का रेट… कराता था धर्मांतरण सोती रही बिहार पुलिस, 5 लोगों को जिंदा जलाकर मारा…भनक तक नहीं लगी; पूर्णिया कांड से खाकी पर उठे सवाल यूपी-नोएडावालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख फाइनल!
देश

24 घंटे में कोरोना के 36,604 नए मामले, अब तक 88 लाख लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। अक्टूबर की तुलना में नवंबर में संक्रमण के नए मामलों में 30 फीसद से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 लाख 71 हजार 498 मामले दर्ज किए गए थे। इसकी तुलना में नवंबर में संक्रमण के 12 लाख 78 हजार 727 मामले सामने आए। महामारी के चलते पिछले महीने 15,510 मरीजों की मौत हुई, जो कुल मौतों का लगभग 11.27 फीसद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 36,604 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 94 लाख 99 हजार 414 हो गई है। इनमें 4 लाख 28 हजार 644 सक्रिय मामले हैं और अब तक 89 लाख 32 हजार 647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 501 मरीजों की मौत से मृतकों का कुल आंकड़ा 1,38,122 तक पहुंच चुका है।

मंगलवार को लगातार 24वें दिन 50 हजार से कम मामले सामने आए। इससे पहले सात नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया था। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 91,623 सक्रिय मामले हैं। राज्य में 16,85,122 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जबकि 47,151 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना प़़डा है। दिल्ली में इस समय 32,885 सक्रिय मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 5,28,315 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 9,174 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 14 करोड़ 24 लाख 45 हजार 949 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें 10 लाख 96 हजार 651 लोगों की जांच सिर्फ मंगलवार को की गई।

Related Articles

Back to top button