ब्रेकिंग
स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श... Plane Crash News: फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे, कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत
खेल

इंग्लैंड ने T20 सीरीज में साउथ अफ्रीका का किया सूपड़ा साफ, नंबर वन बल्लेबाज का दिखा जलवा

नई दिल्ली। South Africa vs England T20I Series: मेजबान साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली। इस सीरीज के तीनों मुकाबले एक के बाद एक इंग्लैंड ने जीत लिए और टी20 सीरीज में मेजबान प्रोटियाज टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। आखिरी टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत की उम्मीद थी, लेकिन नंबर वन टी20 बल्लेबाज डेविड मलान ने सब तहस-नहस कर दिया।

केपटाउन में खेले गए आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर से 32 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से रासी वैन डर दुसें ने 74 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 37 गेंदों में 54 रन बनाए। इस स्कोर के बाद ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका की टीम के गेंदबाज इस स्कोर को बचा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहला विकेट 25 रन के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद एक भी विकेट भी नहीं गिरा। जोस बटलर और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज डेविड मलान ने 165 रन से ज्यादा की अटूट साझेदारी की और इंग्लैंड को 17.4 ओवर में जीत दिला दी। बटलर ने 46 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। वहीं, मलान ने 99 रन की नाबाद पारी खेली।

डेविड मलान ने 47 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 99 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 210 से ज्यादा का रहा। इसी की बदौलत उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं, सीरीज के पहले मैच में 19 और दूसरे मैच में 40 गेंदों में 55 रन के बाद आखिरी मैच में 99 रन बनाने की वजह से उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला। नंबर वन बल्लेबाज होने का दर्जा क्या होता है उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दिखा दिया।

Related Articles

Back to top button