ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
खेल

गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 176 रुपये की गिरावट के साथ 48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने की तरह ही चांदी की वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.88 फीसद या 559 रुपये की गिरावट के साथ 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.68 फीसद या 434 रुपये की गिरावट के साथ 63,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती देखी गई। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत

वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.39 फीसद या 7.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,811.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.31 फीसद या 5.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,809.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत

वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.29 फीसद या 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1.56 फीसद या 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 23.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Related Articles

Back to top button