ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

किसान आंदोलन: दिल्ली में आज ये रास्ते बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कृषि संबंधित तीन नए कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में अब पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के किसान दिल्ली कूच की तैयारी में है। इस वजह से दिल्ली के बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली सीमा पर किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाली सिंघु तथा टिकरी सीमा फिलहाल बंद रहेंगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने इस संबंध में परामर्श जारी कर वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए इन सीमाओं तक आने वाले मार्गों की बजाए दूसरे मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

  • नोएडा लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है, यहां पर गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों का जमावड़ा है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वह नोएडा लिंक रोड की बजाए नोएडा जाने के लिए NH-24 और DND का इस्तेमाल करे।
  • टिकरी, झारोदा, झटीकरा बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है।
  • बदुसराय बॉर्डर को सिर्फ टू-व्हीलर गाड़ियों के लिए खोला गया है।
  • दिल्ली से हरियाणा में धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी NH-8, बिजवासन/बाजघेरा, पालम विहार और दुंदाहेरा बॉर्डर से जाया जा सकता है।
  • इसके अलावा लामपुर, औचंडी समेत कई छोटे बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के आंदोलन के चलते जिन बॉर्डर को बंद किया गया है, उसके अलावा अन्य रूट का इस्तेमाल करें।
  • सिंघु बॉर्डर के ट्रैफिक को मुकरबा चौके और जीटीके रोड की ओर डायवर्ट किया गया है।

चिल्ला बॉर्डर पर भी डटे किसान
कृषि कानून के विरोध में जारी आंदोलन में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान चिल्ला बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान मुख्य मार्ग पर ही धरने पर बैठे हैं। किसानों ने मंगलवार रात दिल्ली-नोएडा मार्ग को बाधित किया। इसके बाद नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग को बाधित किया। देर शाम तक नोएडा व दिल्ली शहर जाम से परेशान दिखे।

Related Articles

Back to top button