ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

कांग्रेस का आरोप, केंद्र सरकार ने बैठक कर किसानों की आंखों में झोंकी धूल

नई दिल्ली। मंगलवार को केंद्र सरकार के साथ हुई किसानों की बैठक को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार ने किसान संगठनों के साथ इस मीटिंग की आड़ में धोखा किया है। उन्होंने कहा कि उनको लगता था कि सरकार मीटिंग के जरिए किसानों की पुकार सुनेगी और तीन कृषि विरोधी कानूनों को खत्म करने का एलान करेगी, लेकिन सरकार ने उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी शुरूआत से कृषि कानून के खिलाफ है और समय समय पर इसके विरोध में कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुकी है। अब देश में चल रहे किसान प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस एक बार फिर से इस कानून के विरोध में उतर आई है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘क्या पीएम और बीजेपी पार्टी की सरकार बताएगी कि तीन खेती विरोधी कानूनों पर विचार करने के लिए कानून बनाने से पहले ये कमेटी क्यों नहीं बनाई गई। मोदी सरकार ये काले कानून चार दरवाजे से अध्यादेश बनाकर क्यों लेकर आई।

उन्होंने आगे कहा, ‘कल जब किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया गया तो हम सबको उम्मीद थी कि मोदी सरकार किसानों की पुकार सुनेगी और तीन कृषि विरोधी कानूनों को खत्म करने की घोषणा करेगी, लेकिन कृषि मंत्री ने विशेष कमेटी का जुमला पेशकर किसानों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘जब कांग्रेस और विपक्षी दलों ने देश की संसद में इन कानूनों का विरोध किया था और इन्हें संसद की विशेष समिति में भेजने की मांग रखी थी तो मोदी सरकार ने उस मांग को क्यों नहीं माना। क्या जो काम विशेष कमेटी करेगी वो संसद की विशेष समिति को नहीं करना चाहिए था।’

Related Articles

Back to top button