ब्रेकिंग
लोहरदगा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, आपत्तिजनक हालत में मिलने पर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उता... राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, कांग्रेस विधायक के खिलाफ जांच के निर्देश रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ कम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स को लेकर रांची यूनिवर्सिटी का नया फैसला, छात्रों में उलझन झारखंड के विभिन्न जिलों में हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ लोहरदगा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोपों से झारखंड की राजनीति गरमाई मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहडोल दौरा, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बुंदेलखंड के सागर में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ मंच से इस्तीफे की पेशकश करना सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को पड़ा भारी
देश

देश में कोरोना के केस 95 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 526 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,34,964 हो गए। वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,648 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में 89,73,373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में अब भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में अभी 4,22,943 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.44 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दो दिसम्बर तक 14,35,57,647 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,11,698 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया।

Related Articles

Back to top button