ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

किसानों से बैठक पर बोले सोम प्रकाश- बातचीत करने का उद्देश्य समाधान निकालना

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर पंजाब से छिड़ी लड़ाई को अब कई अन्य राज्यों के किसानों का भी साथ मिल रहा है। दिल्ली का सफर तय करने निकले किसानों ने चारों से राजधानी को घेर रखा है।…और कहीं जगहों पर प्रकाशन में प्रवेश भी दिया है। वहीं, सरकार द्वारा किसानों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। हालांकि, एक तरफ सरकार का कहना था कि बैठक सुखद रही, मगर दूसरी ओर किसानों ने इसे बेकार बताया। अगले दौर की मीटिंग आज यानी गुरुवार को होगी। इससे पहले किसानों से मुलाकात पर वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कुछ बातें कहीं। बता दें कि सोम पिछली बैठक में भी मौजूद थे। वह बैठक कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नेतृत्व में हुई थी।

सोम ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बैठक सफल होगी। संवाद आयोजित करने का उद्देश्य समाधान खोजना है। सरकार किसानों के साथ बिंदुवार तरीके से चर्चा कर समाधान निकालेगी। सरकार राष्ट्र के हित में खुले दिल से किसानों के साथ बातचीत करेगी।’ वहीं, किसानों के प्रदर्शन में खालिस्तान समर्थक नारों पर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शांति और विकास चाहते हैं। असामाजिक बयान देने वाले कुछ लोग हो सकते हैं लेकिन हमें एक प्रगतिशील दृष्टिकोण रखना चाहिए और पंजाब के हित में बात करनी चाहिए

बता दें कि नए कृषि सुधार कानूनों को खत्म करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की वैधानिक गारंटी की मांगों को लेकर दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों के साथ चौथे दौर की बैठक गुरुवार को है। सभी की निगाहें इस बैठक पर है। पिछली बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक पर कहा था, ‘गुरुवार की बैठक में किसानों की चिंताओं पर चर्चा कर उनका समाधान किया जाएगा। सरकार इसके लिए तैयार है।’ विज्ञान भवन में गुरुवार दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में कुल 35 किसान संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं। तोमर ने कहा, ‘हम किसानों के साथ बैठक करेंगे जिसमें किसी हद तक समाधान हो सकता है।’ सरकार का कहना है कि ये कानून किसानों के हित में हैं। लेकिन कोई दिक्कत है तो हम उनकी चिंताओं पर चर्चा करने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button