ब्रेकिंग
इंतजार खत्म, इस दिन आएगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन, पर यहां तगड़ा ट्विस्ट है 11 साल से मुंबई इंडियंस को जीत का इंतजार… क्वालिफायर 2 जीतने के लिए बदलना होगा इतिहास क्या फिर आसमान छूने वाली हैं प्याज की कीमतें, महाराष्ट्र से कौन सी आई बुरी खबर? आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, क्या बदलना होगा फोन? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी! पाकिस्तान फैला रहा आतंकवाद, सिंधु जल संधि के लिए वो खुद जिम्मेदार- एक और मंच पर भारत ने किया बेनकाब लौकी खाना नहीं है पसंद, तो इस ट्विस्ट के साथ इसे बनाएं टेस्टी 3 बच्चों की मां को कहता था आंटी, उसी को दे बैठा दिल… पंचायत बुलाई और प्रमिका के पति के सामने भर दी म... यूपी में खूब चलेगी आंधी और बसरेंगे बादल, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ समेत 45 जिलों में यलो अलर्ट हमारे धर्म को गंदा धर्म कहा, महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताया… शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी, TMC पर उठने...
देश

भारत के सामने दो चुनौतियां, नौसेना मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार: नेवी चीफ

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह  ने एक बार फिर दोहराया कि भारत  हर चुनौती का समाना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना इस समय दो चुनौतियों का सामना कर रही है लेकिन परीक्षा की इन घड़ियों में मजबूती से डटे रहने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।

LAC को बदलने की कोशिश कर रहा चीन 
नेवी चीफ ने कहा कि चीन एलएसी को बदलने की कोशिश कर रहा है। इसी दौर में कोरोना का भी खतरा है, इन दोनों के लिए हम पूरी तरह तैयार है।चीन से मिल रही चुनौतियों से निपटने परकरमबीर सिंह ने कहा कि हम जो भी कर रहे हैं, वह सेना और भारतीय वायु सेना के साथ समन्वय बना के कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि  हिंद महासागर में अतिक्रमण (चीनी जहाजों द्वारा) की स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास एक एसओपी है।

चार महिला अफसर शिप्स पर तैनात 
नौसेना प्रमुख ने बताया कि भविष्य में हम 43 युद्धपोत और सबमरीन्स बनाने जा रहे हैं। इनमें से 41 भारत में ही तैयार किए जाएंगे। इनमें एक एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। भारतीय नौसेना ने अपनी चार महिला अफसरों को नवंबर में शिप्स पर तैनात किया था। इनके अलावा दो महिला अफसर मालदीव और रूस में तैनात हैं।

तीन चीनी युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में
करमबीर सिंह ने बताया कि हमने सेना और भारतीय वायु सेना की आवश्यकता पर विभिन्न स्थानों पर पी-8 आई विमान तैनात किए हैं। इसके अलावा, हमने उत्तरी सीमाओं पर हेरोन निगरानी ड्रोन तैनात किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तीन चीनी युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में हैं। चीन एंटी-पायरेसी पैट्रोल को लेकर 2008 से तीन जहाजों का रखरखाव कर रहा हैं।

Related Articles

Back to top button