ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
विदेश

अमेरिका में कोरोना से अबतक 2.78 लाख से अधिक लोगों की मौत

वाशिंगटनः अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से 2.78 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1.43 करोड़ लोगों से संक्रमित हो चुके है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,78,417 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,43,11,493 हो गई है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क, टेक्सास और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 34,793 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में अब तक 22,822 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। वही कैलिफोर्निया में अब तक 19,643 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्लोरिडा में इसके कारण 18,994 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि न्यू जर्सी में 17,255 लोगों की की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button